Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटाखा ले जा रही दो बाइकों की टक्कर, धू-धूकर जली:उन्नाव में दो युवक झुलसे, सड़क पर पड़े तड़पते रहे

    1 day ago

    3

    0

    उन्नाव में पटाखा से जा रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जोरदार धमका हुआ। धमाके के बाद दोनों बाइकें धू-धूकर जलती रहीं। बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से जल गए। दोनों सड़क पर पड़े तड़पते रहे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर करीब 1: 45 बजे की हसनगंज कोतवाली की है। पास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पूरा मामला पढ़िए… मौलवी खेड़ा मजरा बरुआहर के करन (22) और असोहा थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के मनोज (50) शनिवार को काम पर से घर लौट रहे थे। करन सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता है, जबकि मनोज रोलर ड्राइवर है। दीपावली का त्योहार होने के कारण शनिवार को दोनों ने जल्दी काम बंद कर दिया था। इसके बाद दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। दोपहर करीब 1: 45 बजे दोनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फरहदपुर पुलिया के पास मोहान की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर लदे पटाखों में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और घटनास्थल पर धुएं का गुबार छा गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। वह सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को हसनगंज सीएचसी पहुंचाया। धमाके के बाद शरीर झुलसा सीएचसी में इलाज के दौरान दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों के मुताबिक, आग और धमाके की चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए हैं। शरीर की ऊपरी त्वचा कई जगह से प्रभावित हुई है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एक बाइक पर लदा था पटाखा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों की टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाका हुआ और आग की लपटों के साथ धुआं उठने लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक पर पटाखे लदी होने की बात सामने आई है। हालांकि, धमाके की वास्तविक वजह और बाइक पर लदी सामग्री की प्रकृति की पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया हादसे की जानकारी मिलते ही हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद एसडीएम शालिनी तोमर और सीओ तेज बहादुर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ बोले- दीपावली के लिए ले जा रहे थे पटाखे सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र के फरहदपुर गांव के सड़क मार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। बाइक पर कुछ पटाखे भी ले जाए जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलि के लिए बुआ-दादी ने बच्चे का अपहरण किया:तांत्रिक के झांसे में आए, बोले- अकाल मौतें रुक जाएंगी, लापता भाई मिल जाएगा
    Next Article
    कबुलपुर बाजार में खड़ी दोपहिया गाड़ी में आग लगी:लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझाई; पास में पटाखे की दुकान थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment