Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी बार-बार मायके जाती थी, पति ने ससुराल लाकर मारा:खुद पुलिस-एंबुलेंस को कॉल की; शाहजहांपुर में 3 साल पहले शादी की थी

    6 hours ago

    1

    0

    “पत्नी मुझसे झगड़ा करके बार-बार मायके चली जाती थी। मैं तंग आ गया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।” ये कबूलनामा है शाहजहांपुर के 25 साल के शिवम वर्मा का। उसने मंगलवार को 22 साल की पत्नी रेश्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। हत्या से 2 घंटे पहले ही शिवम पत्नी को बहलाकर ससुराल से अपने घर ले आया था। घर पहुंचते ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान शिवम ने तमंचे से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली उसके जबड़े में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शिवम ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन करके कहा- आकर मेरी पत्नी का शव ले जाओ। वह 20 मिनट तक शव के सामने बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर निगोही थाना क्षेत्र की है। दो महीने से मायके में रह रही थी पत्नी शिवम वर्मा त्रिलोकपुरी गांव का रहने वाला है। उसकी ससुराल यानी पत्नी रेश्मा का घर उससे 5 किमी दूर चौड़ेरा गांव में है। शिवम के परिवार में मां मुन्नी देवी, पिता शिशुपाल, भाई विपिन और बहन निशा हैं। उसका परिवार खेती करता है, जबकि शिवम धान काटने वाली कंबाइन मशीन चलाता था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता था। पिछले दो महीने से रेश्मा मायके में रह रही थी। शिवम सोमवार को सुल्तानपुर से अपने गांव लौटा था। कपड़े निकालने के बहाने घर लाया, हत्या की शिवम ने बताया, 'मंगलवार सुबह मैं ससुराल पहुंचा और पत्नी से 5 मिनट के लिए घर चलकर कपड़े निकालने को कहा। रेश्मा ने अलमारी से कपड़े निकालकर बेड पर रख दिए। इसके बाद वह वापस मायके जाने लगी। इस पर मैंने उससे मायके वालों से थोड़ी दूरी बनाकर रखने को कहा। इसी बात पर हम दोनों का झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी को गोली मार दी।' ‘तय कर लिया था, दोबारा झगड़ा हुआ तो हत्या कर दूंगा’ वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवम ने भागने की कोशिश नहीं की। अलमारी से निकाले गए कपड़े बेड पर ही पड़े थे। पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि दोबारा विवाद हुआ तो पत्नी की हत्या कर देगा। बहन बोली- दीदी का हाथ तोड़ा, फिर गोली मार दी रेश्मा की छोटी बहन प्रिया ने बताया कि जीजा की मां, बहन और भाई मिलकर दीदी को परेशान करते थे। 2 महीने पहले दहेज को लेकर जीजा से दीदी का झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। मंगलवार सुबह जीजा शिवम घर आया। उसने दीदी को काफी मनाया और घर चलने के लिए कहा। इसके बाद रेश्मा ससुराल जाने के लिए राजी हो गई। दोनों सुबह 11:30 बजे बाइक से चले गए। ससुराल पहुंचते ही दीदी के साथ मारपीट की गई। इससे उनका हाथ टूट गया। इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। प्रिया ने बताया कि आसपास के लोगों ने मारपीट की सूचना दी तो परिवार के लोग वहां पहुंचे। इस पर ससुराल वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुला तो अंदर दीदी की लाश मिली। ‘जीजा ने मुझे भी मारने की कोशिश की थी’ प्रिया ने बताया, 'जीजा की मां, बहन और भाई मिलकर दीदी को परेशान करते थे। ससुराल वालों ने दहेज मांगा था। परिवार ने उनकी मांगें पूरी भी कीं, लेकिन इसके बावजूद शिवम दीदी को मारता-पीटता था। एक बार शिवम मुझे मारने के लिए तमंचा लेकर मेरे घर आ गया था। तब घरवालों ने मुझे बचा लिया था, लेकिन दीदी की जान ले ली। हमारी मांग है कि उसका एनकाउंटर हो।' मां बोलीं- दरिंदे ने मेरी बेटी को मार डाला रेश्मा की लाश देखकर मां अर्चना सड़क पर हाथ-पैर पटककर रोने लगीं। वह बार-बार कहती रहीं- इस दरिंदे ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। रेश्मा के दोनों भाई राजू और राजीव भी मां से लिपटकर रोते रहे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया- पत्नी से विवाद के बाद पति ने ही वारदात को अंजाम दिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे, 20 हजार लीटर पानी भरा था बहराइच मेले में जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त 40 लोग शो देख रहे थे। टैंक फटने से 20 हजार लीटर पानी झटके से बाहर आया। पानी के प्रेशर से कांच की दीवार टूट गई। शो में अचानक भगदड़ जैसे हालात हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अध्यक्ष का योगी ने वेलकम किया:गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली; एक लाख लोग शामिल होंगे
    Next Article
    पंकज चौधरी बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनौती देकर भाग खड़े हुए:'मैं सीधे सीएम बनूंगा' बयान पर राजभर का तंज- हार दिखने लगी क्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment