Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को भगा लाया, बेटी को भी उठा लाऊंगा:मेरठ में प्रदीप की मां बोली- फोन करके भड़काते थे पूनम और सुनील, डॉक्टर बेटे को आरोपी बनाया

    2 hours ago

    1

    0

    डेढ़ साल पहले अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़कर पूनम प्रेमी के पास चली गई। इसके बाद बार-बार वो दोनों प्रदीप को वीडियो कॉल करके परेशान करते थे। उसे कहते थे कि तू तो नामर्द है, तू किसी काम का नहीं है। सुनील गाली देता, उसके साथ पूनम भी गाली देती। सुनील गाली देकर प्रदीप से कहता तेरी पत्नी की तरह तेरी बेटियों को भी उठा लाऊंगा। यही सुन सुनकर प्रदीप को गुस्सा आया उसने यह खतरनाक कदम उठाया। ये बातें प्रदीप की मां ने बताई। मां ने कहा- मेरा बेटा गांव सबसे सीधा लड़का था। अच्छा खासा अपना क्लीनित चलाता था। पूनम ने सब बर्बाद कर दिया। वह यहां से भागने के बाद भी उसे भड़काती थी। मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में 25 फरवरी को पत्नी पूनम के प्रेमी सुनील को पति प्रदीप ने सरेआम 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। प्रदीप ने सुनील को बीच रास्ते रोका लगातार फायर किए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। वहीं हत्या के बाद प्रदीप ने फरार होते हुए अपना एक वीडियो बनाया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। 4 मिनट के वीडियो में प्रदीप ने कहा कि वो पत्नी से परेशान था। उसे पुलिस का भी खौफ नहीं है। अभी उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को मारा है अब वो अपनी पत्नी की भी हत्या कर देगा। पूरी घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। पूरे 24 घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। लेकिन अरेस्टिंग में भी प्रदीप ने हाथ में तमंचा लेकर पुलिस को दिखाए, बड़ी मुश्किल से पुलिस उसे अरेस्ट कर पाई। पुलिस ने फिलहाल प्रदीप को जेल भेज दिया है। अब आरोपी प्रदीप का परिवार सामने आया है। प्रदीप की मां, भाभी दोनों का कहना है कि पूनम उसके प्रेमी सुनील ने बेटे को ये सब करने को मजबूर किया। प्रदीप पेशे से डॉक्टर था, लेकिन पूनम ने एक डॉक्टर को हत्यारा बनाया है। दैनिक भास्कर से प्रदीप के परिवार ने पूरी बातचीत की वो पढ़िए.… दोनों बहनों की एक घर में शादी पूनम की बड़ी बहन रूबी ने बताया कि पूनम मेरी छोटी बहन है। हम दोनों ही बहनों की शादी एक ही घर में एक साथ, एक दिन 3 जुलाई 2017 को आज से लगभग 9 साल पहले हुई थी। मेरी शादी प्रदीप के बड़े भाई और पूनम की प्रदीप से हुई। पूनम मेरी देवरानी भी है। बताया कि पूनम ही प्रदीप से शादी के पीछे पड़ी थी। तो रिश्ता इनका तय हुआ। इनकी वजह से हमारी भी शादी हुई। लेकिन पूनम ऐसे करेगी ये नहीं सोचा था। मां बोली बहू उसका प्रेमी बेटे को उकसाते थे प्रदीप की मां उषा ने कहा- मेरा बेटा प्रदीप बहुत अच्छा लड़का है। पूरे गांव में उसके चरित्र पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। सब उसे जानते हैं। लेकिन उसकी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर उसे बदनाम किया। पूनम पहले तो प्रेमी के साथ भाग गई। डेढ़ साल पहले अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़कर वो प्रेमी के पास चली गई। इसके बाद बार-बार वो दोनों प्रदीप को वीडियो कॉल करके परेशान करते थे। उसे कहते थे कि तू तो नामर्द है, तू किसी काम का नहीं है। सुनील गाली देता, उसके साथ पूनम भी गाली देती। यही सुन सुनकर प्रदीप को गुस्सा आया उसने यह खतरनाक कदम उठाया। मां ने बताया कि घटना वाले दिन प्रदीप बाइक लेकर घर से निकला था। उसने हमें कुछ नहीं बताया था। जब शाम को हमारे घर पुलिस आई तब हमें पता चला कि प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी है। हम सोच रहे थे कि पूनम, सुनील मान जाएंगे और सब ठीक हो जाएगा। इसी बात को लेकर पूनम के मायके में पंचायत भी हुई थी, लेकिन वो नहीं सुधरी। अब बड़ी बहन ने जो बताया वो पढ़िए... गांव में डॉक्टर था प्रदीप पूनम ने कहा कि हमारी शादी बहुत अच्छे से हुई थी। हमारे ससुरालवाले भी बहुत अच्छे हैं। हमारे घर में सब अच्छा चल रहा था। प्रदीप गांव में ही डॉक्टर था। यहीं वो अपना छोटा सा क्लीनिक चलाता था। शादी के बाद सब सही चल रहा था। लेकिन कुछ दिन बाद प्रदीप का क्लीनिक थोड़ा ठप्प हो गया, काम नहीं चला। तब प्रदीप मुजफ्फरनगर में जाकर रहने लगा। वहीं डॉक्टरी करने लगा। फिर उसने सोचा कि यहां अकेला रहता हूं तो भी इतना खर्चा आता है, परिवार साथ रहेगा या मैं घर के साथ रहूंगा तो भी इतना ही खर्चा आएगा। यह सोचकर वो पूनम को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया। ये दोनों लोग वहीं मुजफ्फरनगर रहने लगे। करवाचौथ की रात भाग गई पूनम कुछ दिन बाद मेरी मां भी वहीं मुजफ्फरनगर जाकर इनके पास रहने लगीं। तब प्रदीप ने वहीं मम्मी का रसौली का ऑपरेशन भी कराया। फिर डेढ़ साल पहले करवाचौथ वाले दिन पूनम ने मम्मी को घर पर मेरठ भेज दिया। मम्मी से कहा कि आप घर जाओ त्यौहार अपने घर ही मनाना चाहिए, अपने घर का अच्छा लगता है। ये कहकर मम्मी को भेज दिया और खुद रात को भाग गई। तब हमने इसे खूब तलाश किया। पुलिस में कंप्लेन कराई, फिर पुलिस की मदद से हम पूनम को वापस लेकर आए। पापा से पूनम बोली - पति संग नहीं रहूंगी वापस आने पर पूनम ने कहा कि मैं यहां नहीं रहूंगी, मुझे प्रदीप के साथ नहीं रहना। मैं जाना चाहती हूं। हमने इसे बहुत समझाया। लगभग 14 दिन पूनम यहां पापा के पास रही फिर फरार हो गई। तब पापा ने पूछा क्या मसला है लेकिन इसने कुछ नहीं बताया और भाग गई। तब पूनम की बड़ी बेटी मेरे ही पास थी, जबकि छोटी बेटी को पूनम अपने साथ ले गई थी। बाद में ये दूसरी बेटी को भी छोड़ गई। इसकी दोनों बेटियां पिछले डेढ़ साल से मेरे ही पास हैं। मैं ही इनको पढ़ा लिखा रही हूं, पाल रही हूं। सुनील और पूनम आए दिन वीडियो कॉल पर धमकी देते थे। सुनील गाली देकर प्रदीप से कहा तेरी पत्नी की तरह तेरी बेटियों को भी उठा लाऊंगा। रूबी को ही मम्मी मानती हैं दोनों बेटियां पूनम प्रदीप के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चुनमुन फर्स्ट क्लास में पढ़ती है, जबकि छोटी दूसरी बेटी साक्षी नर्सरी में पढ़ती है। दोनों ही बेटियां रूबी को ही अपनी मां कहती हैं। उनके लिए मम्मी का मतलब रूबी है। जो रिश्ते में उनकी मौसी, ताई है लेकिन शुरू से रूबी ही दोनों बेटियों को मां की तरह पाल रही है। इन दोनों ने अपनी असली मां का प्यार नहीं देखा। इसलिए दोनों बच्चियां पूनम को पहचानती भी नहीं हैं। भाई के नाम प्रदीप ने कर दी जमीन प्रदीप तीन भाईयों में सबसे छोटा है। सबसे बड़े भाई का नाम अरविंद, फिर परविंदर और सबसे छोटा प्रदीप है। पूनम की बड़ी बहन रूबी की शादी प्रदीप के मंझले यानि दूसरे नंबर के भाई परविंदर के साथ हुई है। तीनों भाइयों के पास 25 बीघा जमीन है। परिवार जिसका बंटवारा कर चुका है। लेकिन प्रदीप ने अपने हिस्से की जमीन अपने मंझले भाई और साड़ू परविंदर के नाम कर दी है। ताकि परविंदर इस जमीन के पैसे से प्रदीप की दोनों बेटियों को पाल सके। अब जानिए क्या था पूरा मामला इस हत्या की कहानी मेरठ के बहसूमा इलाके के रामराज से शुरू होती है। 8 साल पहले प्रदीप की शादी बहसूमा की पूनम से हुई थी। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पूनम ने शादी के बाद 2 बेटियों को जन्म दिया। पड़ोसियों में अनुसार, प्रदीप और पूनम के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसकी आवाजें अक्सर उनके घरों तक भी पहुंचती थीं। इन झगड़ों से परेशान होकर 2 साल पहले पूनम अपने पति प्रदीप को छोड़कर सुरेंद्र उर्फ सुनील के साथ चली गई थी। दोनों बेटियां प्रदीप के पास ही छोड़ गई थी। प्रदीप को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लेकिन, पड़ोसी उसको ताना देते थे। कहते थे- कैसा आदमी है, अपनी बीवी को भी नहीं संभाल सका। 2 महीने पहले मर्डर प्लान किया, 3 तमंचे खरीदे ये ताने अब प्रदीप को नागवार गुजरने लगे। बदनामी ज्यादा होने पर उसने 2 महीने पहले मर्डर करने का प्लान किया। इसके लिए उसने एक-एक करके 3 तमंचे खरीदे। फिर वो सुनील के हर मूवमेंट पर नजर रखने लगा। प्रदीप को पता चला कि वो एक फिक्स टाइम पर बाजार से आता-जाता है। 25 फरवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे रामराज की मेन मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने सुनील बाइक से आया। तभी प्रदीप ने सुनील की पीठ पर पीछे से एक गोली मारी। गोली लगते ही सुनील बाइक से गिर गया। इसके बाद प्रदीप दौड़ते हुए सुनील के करीब आया। उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली मारी। फिर चिल्लाया। इसके बाद तीसरी गोली उसकी कमर में मार दी। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग दौड़ते हुए सुनील के पास पहुंचे, लेकिन तब तक वो मर चुका था। बीच बाजार हत्या का CCTV देखिए आरोपी की गिरफ्तारी में 40 मिनट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के समय गुरुवार को करीब 40 मिनट तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने जब उसे गन्ने के खेत में घेरा तो उसने पुलिसकर्मियों पर तमंचा तान दिया। पुलिस लगातार उसे समझाती रही, लेकिन वह कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। जब भी पुलिसकर्मी उसके पास जाने की कोशिश करते, वह फिर तमंचा तान देता और धमकी देता- पास आए तो गोली मार दूंगा। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाकर विश्वास में लिया। इसके बाद उसने सरेंडर किया। अब पढ़िए पत्नी ने जो भास्कर को बताया प्रदीप से शादी से पहले मेरा सुनील से अफेयर था प्रदीप की पत्नी पूनम ने बताया- मेरी शादी को 8 साल हो चुके हैं। शादी से पहले ही मेरे संबंध सुनील से थे। मैं और सुनील एक ही गांव के रहने वाले हैं। मैं अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। लेकिन, घरवालों ने मेरी शादी प्रदीप से करा दी थी। यही वजह है कि शादी के बाद भी मैंने अपने प्रेमी सुनील से मिलना नहीं छोड़ा। शादी के कुछ समय बाद पति को यह बात पता चल गई। इसके बाद से पति मुझ पर शक करने लगा। कई बार चोरी-छिपे मेरा मोबाइल देखता था। इसके बाद मेरे और पति के बीच में आए दिन झगड़ा होने लगा। पूनम ने बताया- पति मुझे मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। कभी बेटी पैदा होने के ताने देता, तो कभी बेरहमी से मारपीट करता था। इसके बाद मैंने अपने पति को छोड़कर सुनील के साथ रहने का मन बना लिया। 2 साल पहले मैं पति प्रदीप और अपनी दोनों बेटियों को छोड़कर सुनील के साथ रहने लगी। मेरी जिंदगी से मानों सब उजड़ गया पूनम कहती है- प्रेमी की खातिर मैंने अपने पति और बेटियों को छोड़ दिया। मेरी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन, अब मेरे प्रेमी सुनील की हत्या कर दी गई। मेरी जिंदगी से सब कुछ उजड़ गया है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदीप मेरे प्रेमी की हत्या कर देगा। मैं कभी भी न तो ससुराल की दहलीज पर कदम रखूंगी, न ही अपने पति को देखना चाहती हूं। पत्नी को भी जिंदा नहीं छोडूंगा सुनील की हत्या में पूनम के पति प्रदीप ने पुलिस को बताया कि अभी तो मैंने सुनील को मौत के घाट उतारा है। अब अपनी पत्नी पूनम को भी जिंदा नहीं छोडूंगा। पुलिस जेल भेज देगी, लेकिन जब भी जेल से छूटूंगा तो पूनम को भी ऐसे ही मौत के घाट उतारा जायेगा जैसे पत्नी के प्रेमी सुनील को मौत के घाट उतारा है। अब पढ़िए पत्नी ने जो पुलिस को बताया… पति जुआ खेलता, शराब पीता, मैं कब तक झेलती मेरा नाम पूनम है। मैं अपनी मर्जी से यहां पर सुनील के साथ रहती थी। मेरे सास-ससुर, ननद, देवरानी किसी को कुछ नहीं होना चाहिए। अगर मेरे परिवार को कुछ हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। मेरा पति प्रदीप जेल में ही रहना चाहिए। वो जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। मुझे अपनी सुरक्षा भी चाहिए। मैं सुनील को 7 साल से जानती हूं। हमारी मुलाकात रामराज में हुई थी। मैं अपनी बुआ के यहां रामराज में रहती थी। शादी से पहले ही हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं हमारी दोस्ती हुई। हम बचपन के दोस्तों की तरह बहुत अच्छे से रहते थे। मैं और सुनील साथ खेले, बड़े हुए। बुआ के घर पर हम दोनों बहुत समय साथ गुजारते थे। वहीं से हमारी दोस्ती हो गई। लेकिन, घरवालों ने मेरी शादी प्रदीप से कर दी। मेरा पति प्रदीप जुआ खेलता था, शराब पीता था। वो जो भी कुछ कमाता था सारी कमाई जुआ-शराब में फूंक देता था। मैं उससे दुखी हो चुकी थी। मैंने बहुत कोशिश की कि अपना घर बचा लूं, प्रदीप सुधर जाए। मैंने उसे कई बार समझाया कि शराब-जुआ छोड़ दे लेकिन वो नहीं माना। 2024 में मैं सुनील के घर आकर ही रहने लगी। प्रदीप ने मुझे लिखित रूप में तलाक दिया था। इसके बाद सुनील और मैंने मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली थी। सुनील और मेरा एक बेटा हुआ था। लेकिन, प्रदीप को जब पता चला कि मेरे बेटा हुआ है, तो उसने मुझ पर हमला कर दिया था। इस वजह से मेरे बेटे को चोट लग गई और वो नहीं बचा। तब भी हमने पुलिस को इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की। मेरे 2 बेटियां, पति मर गया, अब कहां जाऊं पूनम ने कहा- मेरे दो बेटियां हैं, अब मेरा पति मर गया है। तो मैं कहां जाऊंगी? प्रदीप की जो भी जमीन, जायदाद, संपत्ति है, वो सब मेरे नाम की जाएं। मैं उससे अपनी बेटियों को पालूंगी। मैं पहले भी अपनी दोनों बेटियों को प्रदीप से लेकर यहां सुनील के घर आई थी। लेकिन, प्रदीप ने जबरन मेरी बेटियां मुझसे छीन ली थी। उसने मेरी सारी ज्वेलरी छीन ली थी। उसने सब कुछ ले लिया। अब मेरा पति भी छीन लिया। SSP ने कहा- लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करेंगे SSP मेरठ अविनाश पांडे कहते हैं- रामराज के जंगल से प्रदीप को अरेस्ट किया गया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। 6 महीने पहले हुई फायरिंग और धमकी के बारे में जांच की जा रही। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बॉयफ्रेंड से मिलने का बहाना बना रही हो':लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राएं बोलीं- मेस की शिकायत पर लगाए जाते हैं ब्लेम
    Next Article
    मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के लाइव दर्शन शुरू:10 घंटे होगा ठाकुर जी की आरती का प्रसारण,अंदर और बाहर LED स्क्रीन और कैमरे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment