Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या कर घर में ताला लगाकर भागा पति:बाराबंकी में ससुर को फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया, लाश ले जाना

    1 day ago

    1

    0

    बाराबंकी में पति ने मंगलवार आधी रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने ससुर को फोन करके कहा, ‘तुम्हारी बेटी को मार दिया है। लाश कमरे में पड़ी है। उसे ले जाना और मुझसे संपर्क मत करना।’ इसके बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गया। 7 घंटे बाद पिता बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो कमरे में महिला की लाश मिली। वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले की है। सीमा (30) ने 10 साल पहले संदीप से कोर्ट मैरिज की थी। 8 साल की एक बेटी है। संदीप की मां सुनीता ने बताया कि बेटे की गैरमौजूदगी में बहू का प्रेमी घर आता-जाता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। एक बार सीमा प्रेमी के साथ घर से भाग भी चुकी थी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें- बेटी दादी के साथ रहती है, आरोपी ऑटो चलवाता था रसूलपुर मोहल्ले में रहने वाले संदीप की बेटी अपनी दादी सुनीता के साथ रहती है। दादी का घर भी बगल में ही है। संदीप के पिता ने पहली पत्नी की मौत के बाद सुनीता से दूसरी शादी की थी। सुनीता की तीन बेटियों के बाद संदीप इकलौता बेटा था। वह ऑटो चलवाता था। उसके पास दो ऑटो हैं। खुद दूसरे की कार चलाता था। सास ने कहा- बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था सुनीता ने बताया, ‘बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा से कोर्ट मैरिज की थी। सीमा से आए दिन विवाद होने के कारण हम लोगों ने संदीप से दूरी बना ली थी।’ उन्होंने बताया, ‘बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह कुछ दिन पहले ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। हालांकि, 10 दिन बाद लौट आई थी।’ पिता बोले- दामाद ने कहा, हत्या करके जा रहा हूं सीमा के पिता धर्मेश ने बताया, 'हमारा घर शहर से 18 किलोमीटर दूर सफदरगंज में है। मंगलवार रात करीब 12 बजे संदीप ने फोन किया। उसने पहले विवाद होने की बात कही। बाद में बोला कि मैंने उसे मार दिया है। मैं जा रहा हूं। मुझसे संपर्क मत करना।' धर्मेश ने बताया कि करीब 7 घंटे बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो घर के बाहर ताला लगा मिला। इसके बाद सभासद के पति बृजेश ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। वारदात की सूचना पर एएसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के बयान दर्ज किए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। एएसपी विवेक तिवारी ने बताया- पति ने हत्या की है। उसने खुद यह बात ससुर को बताई है। उसकी तलाश की जा रही है।' ---- ये खबर भी पढ़ें फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत:4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी, पत्नी सरकारी टीचर फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में फंदा लगाकर जान दी:कानपुर में देवर ने कुंडी लगाकर बंद किया; पकड़े जाने के डर से लटका
    Next Article
    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने DU प्रोफेसर का पुतला फूंका:पैरों से रौंदी तस्वीर, बोले- जातीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment