Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने DU प्रोफेसर का पुतला फूंका:पैरों से रौंदी तस्वीर, बोले- जातीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी का पुतला फूंका। साथ ही उनकी तस्वीर को पैरों से रौंदा। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रोफेसर पर जातीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पुतला जलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे लेकर वहां से हट गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की जातीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखिए 2 तस्वीरें… 'टिप्पणी यादव समाज को लेकर की गई' प्रदर्शन कर रहे आदित्य पांडेय ने कहा कि संगीत रागी समाजवादी पार्टी के सम्मानित प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी किया है। यह टिप्पणी यादव समाज को लेकर की गई है। यह सिर्फ व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि पूरे समाज से अभद्रता है। हम लोग किसी भी स्थिति में सपा नेता मनोज काका और उन पर की गई जातीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी व्यक्ति की छोटी सोच और मानसिक दिवालियापन का परिणाम है। 'संगीत रागी जैसे लोग कुंठित विचारधारा के' अमित यादव ने कहा कि संगीत रागी जैसे लोग कुंठित विचारधारा के हैं। इन्हें सबसे पहले प्रोफेसर के पद से हटाया जाए। जिस व्यक्ति की सोच अच्छी नहीं है वह छात्रों को अच्छी शिक्षा कैसे दे सकता है। हमारी मांग है कि पूरे यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने इसी प्रकार की टिप्पणी किया था। वहीं मौजूदा समय में कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी भगवान श्री कृष्ण का अपमान करने का काम किया है। जिस प्रकार से 2027 का चुनाव करीब आ रहा है वैसे ही यादव समाज को अपमान करने का चलन बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर घर में ताला लगाकर भागा पति:बाराबंकी में ससुर को फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया, लाश ले जाना
    Next Article
    राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण का कानपुर में 23 जगह स्वागत:100 किलो की माला पहनाई, चांदी का मुकुट-पगड़ी से किया अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment