Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के अस्पताल में युवती से छेड़खानी:मरीज की देखभाल करने पीलीभीत से आई थी, सोते समय सुरक्षा गार्ड ने छेड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    बरेली के महाजन अस्पताल में मरीज की देखरेख रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ सोमवार की रात अस्पताल के आईसीयू के सामने बने हॉल में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे जब युवती गहरी नींद में थी, तब उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जैसे ही युवती की आंख खुली, उसने देखा कि अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था और छेड़खानी कर रहा था। अचानक हुए इस हमले से युवती सहम गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। माफी मांगने का नाटक और फरार आरोपी युवती के शोर मचाते ही आरोपी सुरक्षा गार्ड वहां से भागकर आईसीयू की तरफ छिप गया। कुछ देर बाद जब मामला बिगड़ता दिखा, तो आरोपी वापस आया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने का नाटक करने लगा। हालांकि, पीड़िता ने लोक-लाज के डर को छोड़कर आरोपी को सबक सिखाने का फैसला किया। बारादरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत बारादरी थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या में पति को 13 साल की जेल:संभल की पॉस्को एक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाया, चाची को भी 10 साल की सजा
    Next Article
    पांच दिन से लापता युवक का शव बरामद:रायबरेली के दौलतपुर में पानी से भरे गड्ढे में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment