Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को कुल्हाड़ी से काट ट्रेन के आगे कूदा पति:दादरी में गर्दन-शरीर पर वार किए, नोट भी छोड़ा; लिखा- इसने जीना हराम कर रखा था

    20 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के चरखी दादरी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी में मंगलवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर लगातार कई वार किए। महिला की गर्दन और शरीर पर हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी मूलरूप से प्रयागराज की थीं। यह भी चर्चा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने एक नोट भी मौके पर छोड़ा। हालांकि, पुलिस की तरफ इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… हत्या के बाद नोट भी लिखा पुलिस के अनुसार, उसे घर से एक नोट मिला। जिस पर शक्ति ने हत्या की वजह लिखी थी। उसने लिखा था- मैं अपनी पत्नी की हररोज की कलह से परेशान हूं, इसने मेरा जीना हराम कर रखा था। इसलिए मैंने इसकी हत्या कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। महिला के मायके पक्ष के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिराथू विधायक पल्लवी पटेल लोगों की समस्याओं को सुना:कौशांबी में सपा नेता ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया था
    Next Article
    हाउस टैक्स जमा न करने पर दुकान-गोदाम सील:नगर निगम ने आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में की कार्रवाई, बकायेदारों में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment