Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राहुल सर, यूपी में कांग्रेस के टिकट बेचे जा रहे':एक सीट के ढाई करोड़ तक मांगे जा रहे, राजेंद्र पाल गौतम के करीबियों पर आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को लेकर सोशल मीडिया पर एक ई-मेल तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके लोग विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर दावेदारों से पैसे मांग रहे हैं। ई-मेल में विनय गौतम और सोनू गौतम का नाम लेते हुए यूपी कांग्रेस में वसूली नेटवर्क चलने का दावा किया गया है। साथ ही, राजेंद्र पाल गौतम की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। यह ई-मेल ‘राव साहब’ नाम की मेल आईडी से शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाने का दावा हो रहा है। लिखा है- प्रभारी के कार्यालय से जुड़े 2 लोग खुद को राजेंद्र पाल का पीए और रिश्तेदार बताते हैं। पिछले 3 महीने से पूरे प्रदेश में वसूली का रैकेट चला रहे हैं। ई-मेल लिखने वाले ने आरोप लगाया कि विनय गौतम और सोनू गौतम पार्टी में पद और विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। शुरुआत में लोगों से UPI से रकम मंगवाई जाती है। बाद में नकद रकम ली जाती है। ऐसा कुछ नेताओं से होने का दावा भी किया गया है। ई-मेल में कुछ मोबाइल नंबर और UPI आईडी का जिक्र करते हुए जांच कराने की मांग की गई है। फिलहाल, ई-मेल में लगाए गए आरोपों पर राजेंद्र पाल गौतम या कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। सीटों और प्रॉपर्टी की सौदेबाजी के दावे भी हो रहे ई-मेल भेजने वाले का दावा है कि उन्होंने सच्चाई परखने के लिए एक व्यक्ति के जरिए UPI से पेमेंट कराया। बाद में पद मिलने पर 10 लाख रुपए की डिमांड की गई। ई-मेल में दावा किया गया है कि संबंधित नंबरों की टावर लोकेशन दिल्ली के 24 अकबर रोड, इंदिरा भवन, फिरोजशाह रोड, हंसराज कॉलेज, सीमापुरी और लखनऊ के कुछ इलाकों में मिली है। दूसरे ई-मेल में आरोपों को और गंभीर बनाते हुए दावा किया गया है कि 'मिशन जय भीम' से जुड़े अजीत आर्य और मेजर शेखर भी इन गतिविधियों में शामिल हैं। वायरल ई-मेल में कुछ विशिष्ट मामलों का भी जिक्र किया गया है- राजेंद्र पाल गौतम ने खुद जारी की थी चेतावनी ई-मेल वायरल होने से कुछ दिन पहले, 20 अक्टूबर को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं को सतर्क किया था। गौतम ने बताया था कि कुछ ठग AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) का प्रतिनिधि बनकर संभावित प्रत्याशियों को फोन कर रहे हैं। टिकट का झांसा देकर पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि किसी दावेदार से 76 हजार रुपए मांगे गए और एक बारकोड भेजा गया। तब गौतम ने कहा था- कांग्रेस पार्टी टिकट या पद देने के लिए किसी भी कार्यकर्ता या दावेदार से कोई पैसा नहीं मांगती। अगर कोई भी व्यक्ति मेरे या पार्टी के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह सरासर ठग है। ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें और तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं। राजेंद्र पाल गौतम को यूपी प्रभारी पद से हटाने की मांग वायरल ई-मेल में पार्टी नेतृत्व से राजेंद्र पाल गौतम को तत्काल प्रभाव से यूपी प्रभारी पद से हटाने की मांग की गई है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कहा गया है। ई-मेल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को टैग किया गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे पार्टी की साख को भारी नुकसान पहुंचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला:शाहजहांपुर में तमंचे से जबड़े पर मारी गोली; 3 साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    IIT-BHU में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनीं शिक्षिका:भारतीय संगीत और वीणा का महत्व बताया, कहा- मोबाइल के साथ संस्कृति से भी जुड़ें बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment