Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, VIDEO:ग्रेटर नोएडा में दौड़ाकर 3 गोलियां मारीं, गर्दन पर चाकू बरसाए

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 30 साल के ई-रिक्शा एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 3 हमलावरों ने उसे घर की गली में दौड़ा लिया। फिर घर के गेट के बाहर पत्नी के सामने 3 गोलियां मारीं। जब पत्नी बचाने दौड़ी, तो एक हमलावर ने उस पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद चाकू से गर्दन पर कई वार किए। जब मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। घरवाले घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्डर का लाइव सीन सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया, तीसरे की तलाश में दबिश दे रही है। ई-रिक्शा एजेंसी संचालक हत्या के केस में 4 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। पहले 4 तस्वीरें देखिए… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शैंपू लेकर घर आ रहा था एजेंसी संचालक गांव लुक्सर में रहने वाला नितिन ई-रिक्शा एजेंसी चलाता था। मंगलवार सुबह वह शैंपू लेने दुकान पर गया था। करीब 11 बजे वह शैंपू लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए 3 हमलावरों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नितिन ने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। नितिन को उसके घर के सामने पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। फिर एक के बाद एक 3 गोलियां मारीं। गोली लगते ही नितिन सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर गया। उधर, गोलियों की आवाज सुनकर उसकी पत्नी श्वेता घर से बाहर आ गई। उसने पति को बचाने की कोशिश की, तो एक हमलावर ने उस पर तमंचा तान दिया। घर के सामने गिराकर मारीं गोलियां, पत्नी चीखती रही गोली मारने के बाद हमलावरों ने चाकू से नितिन की गर्दन पर कई वार किए। इसी बीच मोहल्लेवालों को आता देखकर तीनों हमलावर भाग गए। नितिन के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं। नितिन की हत्या गांव के रहने वाले सचिन, जीते और उसके एक दोस्त ने की है। पुलिस ने 2 हमलावरों को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि साल- 2024 में विनय ठेकेदार की हत्या हो गई थी। इसमें नितिन आरोपी था। हत्या के आरोप में जेल गया था नितिन इसके बाद नितिन ने दिल्ली की एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहां से नितिन को जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। जब नितिन जेल में था (6 महीने पहले), तभी उसके पिता फिरे नागर की हत्या हो गई थी। उनका शव घंघौला के खेतों में मिला था। उनकी हत्या में भी सचिन पर ही शक जताया गया था। लेकिन, उस समय नितिन जेल में था। इस वजह से शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं, एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अब जानिए सीसीटीवी फुटेज में क्या है… सामने आए 2.30 मिनट के सीसीटीवी में दिख रहा है कि नितिन (हल्के हरे रंग की टीशर्ट) अपने घर की ओर आता है। वह जैसे ही अपने घर वाली गली में घुसता है, गली के कोने में स्थित एक दुकान से तीनों हमलावर बाहर निकलते हैं। इसी बीच एक हमलावर नितिन के सिर पर पिस्टल लगा देता है। तभी नितिन पीछे घूमता है और आरोपियों को देखकर भागने लगता है। इसी दौरान एक बच्चा उससे टकरा जाता है। इस वजह से नितिन कुछ कदम भागकर ही लड़खड़ाकर अपने घर के सामने गिर जाता है। तब तक तीनों हमलावर उसे पकड़ लेते हैं। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगते हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर नितिन की पत्नी श्वेता बाहर आती है और चीखने लगती है। नितिन को बचाने के लिए दौड़ती है, तो एक हमलावर उस पर भी पिस्टल तान देता है। इसके बाद वह डरकर गेट पर खड़ी हो जाती हैं। लेकिन, लगातार पति को बचाने को लेकर चीखती रहती है। गोली मारने के बाद हमलावर नितिन की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहते हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता के शव को बाथरूम में काटा, नीले-ड्रम में छिपाया:जलाने के लिए 10 लीटर तारपिन का तेल लाया, रूम स्प्रे छिड़क रहा था
    Next Article
    किसान नेता जगजीत सिंह ढल्लेबाल एटा पहुंचे:भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने को किसान पंचायत का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment