Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा:हाथों की उंगलियां भी काटीं; बॉडी कुत्तों को खिलाने वाला था, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई

    1 day ago

    1

    0

    असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला। हत्या के बाद से ही आरोपी रामानुजन गोस्वामी फरार था, जिसे सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। शव कुत्तों को खिलाने का था प्लान पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद रामानुजन ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने रिया के शव को काटकर मांस कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी। लेकिन, खाना खाने के बाद वह घर से भाग निकला। 6 महीने पहले ही हुई थी शादी रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए से रह रहे थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता था। आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस रामानुजन से पूछताछ कर रही है। उसके पास दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच का जी रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:17 दिन से फरार था, बेटी के सामने चाकू से किए थे वार रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ के संपर्क में:शिंदे के MLA बोले-जल्द होगा ऑपरेशन टाइगर-4; उद्धव के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे
    Next Article
    दिल्ली इमारत हादसे में एमपी के दो युवकों की मौत:कटनी का अक्षत डीयू में पढ़ता था; रक्षाबंधन मनाकर लौटा था देवास का अर्पित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment