Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा:अलग-अलग फंदे दोनों की डेडबॉडी थी, मेड काम करने पहुंची तो निकली चीख

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रिटायर्ड दरोगा व पत्नी का घर के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। बुधवार सुबह मेड पहुंची तो शव लटके देख शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शवों को नीचे उतारा। रिटायर्ड दरोगा यहां पत्नी के साथ अकेले रहते थे। बेटा पत्नी के साथ कहीं और रहता है। जबकि बेटी की पंजाब शादी हुई है। मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है। यहां सेक्टर चार में यूपी पुलिस से रिटायर चौधरी लल्लू सिंह अपनी पत्नी संतोष के साथ अकेले रहते चले आ रहे थे। घर के काम के लिए उन्होंने एक मेड रखी है। बुधवार सुबह हर रोज की तरह मेड रेखा काम करने घर पहुंची तो पंखे पर फंदे के सहारे लल्लू सिंह व संतोष के शव लटके देख उसकी चीख निकल गई। वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी की जांच लोगों ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया, जिसके बाद गंगानगर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। माता-पिता के सुसाइड की सूचना पर यहीं पास ही गंगाधाम कालोनी में रहने वाला उनका बेटा संदीप भी पहुंच गया। बताया जाता है कि करीब एक साल पहले ही संदीप अपने परिवार के साथ गंगाधाम के घर में शिफ्ट हुआ था। पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भेजे पुलिस ने पूरे घर को अच्छी तरह खंगाला। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों से भी बात की। शव नीचे उतारकर उनका पंचनामा किया और फिर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस फिलहाल उनके बेटे संदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मकान के भीतर सबकुछ ठीक मिला है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल छानबीन में पुलिस जुटी है। लोग बोले- चुपचुप रहते थे दोनों आस पास के लोग भी कुछ ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों पति-पत्नी किसी से ज्यादा संपर्क नहीं रखते थे। आते जाते केवल नमस्ते ही होती थी। ज्यादा समय घर के भीतर ही बिताते थे। पारिवारिक क्या स्थिति है, यह भी किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता। मौके पर पहुंचे आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने भी लोगों से बात की। आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिविर्सटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार
    Next Article
    घाटमपुर में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:राहगीर घायलों को लेकर CHC पहुंचे, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment