Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुतिन ने क्यों मारी थी भारतीय सैनिकों को आवाज, चौंकी दुनिया!

    16 hours ago

    1

    0

    आदर और प्यार दिखाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन भारतीय नौसैनिकों के सामने जाकर खड़े हो गए। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी पुतिन को देख अपना सीधा हाथ उठा लिया। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सरकोस्की जिन्होंने यूक्रेन में बैठकर कहा है कि अगर रूस हम पर हमला करता है तो हम रूस को बहुत तेजी से हरा देंगे। अगर यूक्रेन 6 महीनों के अंदर रूस की आधी रिफाइनिंग क्षमता को खत्म कर सकता है तो हम छह हफ्तों के अंदर पूरे रूस को मिटा सकते हैं। यहां पर पोलैंड के विदेश मंत्री जिस हम की बात कर रहे हैं वो हम नाटो है। इस धमकी के तुरंत बाद भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की यात्रा पर पहुंच गए। पिछले 8 वर्षों में किसी भारतीय सेना प्रमुख का यह पहला रूस दौरा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रूस गए थे। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार कोई भारतीय सेना प्रमुख मॉस्को पहुंचा है। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार किसी भारतीय सेना प्रमुख का मॉस्को जाना अपने आप में एक बड़ा रणनीतिक दांव है। यह दिखाता है कि भारत अब अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ संतुलन बनाए रखने की औपचारिकता नहीं करेगा।इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिलाभारत को रूस के साथ मिलकर अब जो कुछ करना होगा वह किया जाएगा। भारतीय सेना प्रमुख की यह यात्रा पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात का फॉलो अप भी है। इसे मिलिट्री लेवल एक्शन प्लान कहा जा रहा है। अमेरिका ने भारत को दो चेतावनी दी थी। पहली यह कि रूस से तेल ना खरीदो और दूसरी यह कि रूस से हथियार ना खरीदो। मगर एक तरफ भारत ने रूस से तेल इंपोर्ट बढ़ा दिया तो दूसरी तरफ भारत के आर्मी चीफ मॉस्को के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर में जाकर बैठ गए। इस दौरान मेक इन इंडिया के तहत रूस के लेटेस्ट और घातक हथियारों पर बात हुई है जिसमें रूस के सबसे खूंखार टी14 आरमाटा टैंक पर चर्चा हुई है। दरअसल 2024 में भारतीय नौसैनिकों ने रूस की 328वीं नेवी डे परेड में हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से नेवी डे परेड में युद्धपोत आईएएस तबार शामिल हुआ था। लेकिन हैरानी तब हुई जब भारतीय युद्धपोत के सामने अचानक पुतिन पहुंच गए।इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षरपुतिन ने भारतीय नौसैनिकों की तरफ देखते हुए रूसी भाषा में थैंक यू कहा। पुतिन ने भारतीय नौसैनिकों से कहा कि आप हमारी नेवी डे परेड में आए उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। मजे की बात देखिए कि आईएनएस तवार पर खड़े भारतीय नौसैनिकों ने सम्मान के साथ अपना सीधा हाथ खड़ा करके रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का अभिवादन किया। भारतीय नौसैनिकों ने कहा लॉन्ग लिव द रशियन आर्मी। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय नौसेना के इस फिरीगेट आईएनएस तबार का निर्माण रूस में ही किया गया था। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah
    Next Article
    कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment