Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी देवर संग मिलकर पति का किया मर्डर:आगरा में सुसाइड दिखाने को पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का किया ड्रामा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में पत्नी ने प्रेमी चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और चेचरे भाई ने आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद सुबह 4 बजे परिजनों को फोन कर पति के सुसाइड करने की झूठी सूचना दी। आरोपी पत्नी शव से लिपटकर रोने का नाटक करती रही। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मगर, दो दिन बाद शक होने पर परिजनों ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की, तो उसने घटना को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना एकता क्षेत्र के लोधई गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला थाना एकता क्षेत्र के लोधई गांव में सुरेश चंद्र का बेटा लवकेश अपनी पत्नी गौरी के साथ रहता था। सुरेश चंद्र और लवकेश आगरा में बिजली का काम करते थे। लवकेश रात को गांव लौट आता था, जबकि पिता सुरेश चंद्र आगरा की रूक जाते थे। 10 फरवरी की सुबह 4 बजे लवकेश की पत्नी गौरी ने ससुर सुरेश को फोन किया कि लवकेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। सूचना मिलने के बाद वो तुरंत गांव पहुंचे। देखा कि बेटे का शव कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका हुआ है। उस समय सभी लोगों ने सुसाइड मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया- मैं ड्यूटी पर था पिता सुरेश चन्द्र ने बताया- मैं आगरा में ड्यूटी पर था। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा कि मेरे बेटे का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उस समय हमें घटना आत्महत्या प्रतीत हुई। इसके बाद उसी दिन ही गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 11 फरवरी को शांति हवन संपन्न कराया गया। शक हुआ तो की पूछताछ पिता ने बताया- लवकेश के शव के पैर जमीन से टच हो रहे थे। इसके अलावा ऐसी कोई वजह नहीं थी कि वो सुसाइड करे। ऐसे में मुझे शक हो रहा था। मेरे छोटे बहनोई संजय चौहान ने मृतक की पत्नी गौरी सेपूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह घबराने लगी और रोते हुए स्वीकार किया कि उसके और चचेरे देवर सुन्दर बीच अवैध संबंध थे। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद रहता था। तकिए से मुंह दबाकर की हत्या उसने बताया कि 9 फरवरी की रात को, जब लवकुश सो रहे थे, तब मैंने फोन करके सुन्दर को बुलाया और हम दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर लवकुश की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर शव को पंखे से लटका दिया। प्रेमी सुंदर अपने घर वापस चला गया। सुबह 4 बजे मैंने सुसाइड का शोर मचाया। इसके बाद रोने का नाटक करती रही। पिता ने बताया- जब हमें इस घटना की सच्चाई का पता चला तो हमने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। तहरीर के आधार पर बहू आर उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया- आरोपी पत्नी गौरी और प्रेमी सुंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक ने बचाई दुर्लभ शिकारा पक्षी की जान:कुशीनगर में वन विभाग को सौंपा, इलाज जारी
    Next Article
    वेलेंटाइन वीक के चलते टेडी-रोज की बढ़ी मांग:गुलाब 120 रुपए तक पहुंचा , युवाओं में हार्ट शेप गिफ्ट और कॉम्बो पैक का क्रेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment