Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक ने बचाई दुर्लभ शिकारा पक्षी की जान:कुशीनगर में वन विभाग को सौंपा, इलाज जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में एक शिक्षक की सतर्कता और संवेदनशीलता से एक दुर्लभ शिकारा पक्षी को नया जीवन मिला। विद्यालय से घर लौटते समय शिक्षक को सड़क पर एक कार से टकराकर घायल अवस्था में यह पक्षी पड़ा मिला। बताया गया कि शिक्षक ने बिना देर किए घायल पक्षी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ताकि उसे और क्षति न पहुंचे। उन्होंने तत्काल उपचार की व्यवस्था के लिए संपर्क किया। मामले की सूचना मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तक पहुंची, जिन्होंने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह की टीम को मौके पर भेजा। पशु चिकित्सकों की टीम शिक्षक के घर पहुंची और पक्षी का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम वन विभाग भरवलिया से समन्वय स्थापित कर पक्षी को सुरक्षित देखरेख एवं आगे के उपचार के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। वर्तमान में विशेषज्ञ उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसके स्वस्थ होने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस बचाव अभियान में शिक्षक दुर्गेश त्रिपाठी और रविंद्र नारायण पांडेय का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी की सक्रियता और तत्परता से इस बेजुबान जीव की जान बचाई जा सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- BNP और NCP ने एक-एक सीट जीती:जमात से मुकाबला, वोटों की गिनती जारी; हसीना बोलीं- फर्जी चुनाव रद्द हो
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी देवर संग मिलकर पति का किया मर्डर:आगरा में सुसाइड दिखाने को पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का किया ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment