Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी और उसके भाइयों से हत्या की आशंका जताई:दिल्ली में पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस; पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

    23 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के झाझर गांव के फुरकान ने पत्नी और उसके भाइयों से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पत्नी जन्नत और उसके भाइयों इरफान व साबू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फुरकान ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। उसके मुताबिक, शादी के बाद पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाती थी और उसके माता-पिता को परेशान करती थी। फुरकान का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते उसकी मां की जनवरी में मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि काम से लौटने पर पत्नी फोन पर बात करती रहती थी। उसे पता चला कि वह अपने प्रेमी से बात करती थी। फुरकान ने कहा कि बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास है। उसके मुताबिक, रिकॉर्डिंग होने की बात बताने पर पत्नी भड़क गई और उसे झूठे केस में फंसाने की बात कही। पत्नी ने उसके खिलाफ दिल्ली में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। फुरकान का आरोप है कि केस के फैसले के नाम पर पत्नी उससे बड़ी रकम मांगती है। फुरकान ने आरोप लगाया कि पत्नी के भाइयों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने आशंका जताई कि पत्नी अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सकती है। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जन्नत, इरफान और साबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नानपारा में छठ पूजा के लिए सरोवर सजाया:जुबलीगंज के देवी काली कुंडा मंदिर के सरोवर का विधायक ने किया उद्घाटन
    Next Article
    LIVE यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में 239 बीडीओ के ट्रांसफर, लखीमपुर के सात अफसर शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment