Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से मिला धोखा, महिलाओं से करने लगा नफरत:साइको श्याम ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, शहर छोड़कर भागने वाला था

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी से झगड़े के बाद वह उसे छोड़ कर चली गई थी। इस वजह महिलाओं से नफरत करने लगा था। घर से कम ही निकलता था। साथ में अपने चाकू भी रखता था। कई महिलाओं से इससे पहले भी बहस हो चुकी थी। लेकिन 22 फरवरी को मौका पाकर उसने एक महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर छोड़ कर जाने वाला था। उसके पास वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब जानिए पूरा मामला 22 फरवरी को पुष्पांजलि बाग निवासी सोना देवी (50) मार्निंग वॉक पर निकली थीं। रास्ते में अदन बाग के पास श्याम से सोना की कहासुनी हो गई। महिला के टोकने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू शरीर में फंसा छोड़ भाग गया। महिला को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया था। सोना देवी के पति विष्णु अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी है। वह बेटे मनोज और एक बेटी के साथ रहती हैं। सोना देवी का इलाज चल रहा है। महिलाओं से नफरत करता था आरोपी आरोपी महिलाओं से नफरत करता है। इसी कारण वह साथ में चाकू रखकर घूम रहा था। पत्नी के छोड़ने के बाद श्याम परेशान था। वह महिलाओं से नफरत करने लगा था। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पैदल जाता दिखाई दिया था। महिला आरोपी को नहीं जानती थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी सुभाष नगर भूड़ का बाग निवासी श्याम सुंदर शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी शहर छोड़ कर जाने वाला था। शहर छोड़ता इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में महिला के बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… आरोपी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया- मेरी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। पत्नी मुझे छोड़ कर चली गई थी। जिसकी वजह से मैं कई दिनों से परेशान चल रहा था। मैं घर से कम निकलता था, बंद कमरे में रहता था। श्याम को धीरे-धीरे महिलाओं से नफरत होने लगी। मैं जहां भी महिलाओं को देखता आक्रोषित होने लगता और महिलाओं पर हमलावर हो जाता था। मानसिक तनाव और पत्नी से मिले धोखे को मैं भुला नहीं पा रहा था। इसी दौरान मैं 22 फरवरी को घर से बाहर निकला, जहां मेरी एक महिला से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद मैं गुस्से मं आ गया, फिर पीछे से महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मार दिया। ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया- आरोपी अपने घर पर नहीं था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। घटना के बाद वह कभी पार्क, कभी किसी सड़क तो कभी अस्पताल में जाकर सो जाता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल जाता था। इसके बाद काफी मुश्किल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोना से सोमवार को पुलिस बात करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के बच्चे को 5 कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला:पूरे शरीर पर काटा; जालंधर में मां के साथ खेत गया था
    Next Article
    होली से पहले आगरा पुलिस अलर्ट:हुड़दंगियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment