Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से तलाक मिला तो 9km लेटते हुए मंदिर पहुंचा:बस्ती में पूजा करके पति बोला- परेशान करती थी, देवी मां ने मन्नत पूरी की

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी के बस्ती में पत्नी से तलाक मिलने पर 25 साल के युवक ने निर्जला व्रत रखा। 12 घंटे में 9 किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा। पूरे रास्ते 'जय श्री राम' और ‘जय बजरंगबली’ का जयघोष करता रहा। मंदिर पहुंचकर माथा टेका, नारियल फोड़ा और विधि-विधान से पूजा की। मंदिर से बाहर आकर युवक ने बताया- उसने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में मन्नत मांगी थी। यात्रा के लिए SDM से बकायदा लिखित अनुमति भी ली थी। दरअसल, जोगेश की शादी 2022 में पास के गांव की पूजा से हुई थी। दो साल तक सब ठीक रहा। बाद में दोनों में विवाद होने लगा। जोगेश ने बताया कि पत्नी किसी की बात नहीं मानती थी। माता-पिता की भी नहीं सुनती थी। झगड़ा करती थी। घर में हमेशा तनाव रहता था। तंग आकर मैंने तलाक का मुकदमा कर दिया। देवी मां ने मेरी सून ली और पिछले साल जनवरी में तलाक मिल गया। काम से छुट्‌टी न मिल पाने की वजह से मन्नत पूरी नहीं कर पा रहा था। नवरात्रि में छुट्‌टी मिली तो मन्नत पूरी की। पूरे वाकये का जोगेश के दोस्तों ने वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर आने के बाद अब यह सुर्खियों में है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सोनहा थाना क्षेत्र में शनिवार की है। वीडियो रविवार को सामने आया है। पहले तस्वीरें… रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर तलाक की अर्जी लगाई सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरखोरिया टोला मईनिहवां निवासी जोगेश के परिवार में मां-बाप, बहन और एक भाई रहता है। खुद दिल्ली में पीओपी का काम करता है। पिता जगदीश किसान हैं। बहन और भाई की शादी नहीं हुई है। दोनों माता-पिता के काम में हाथ बंटाते हैं। जोगेश ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़ों से परिवार वाले परेशान हो गए थे। इसलिए भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में पत्नी से छुटकारे के लिए मन्नत मांगी। जनवरी 2025 में तलाक हो गया। अब जब समय मिला तो प्रशासन से अनुमति लेने के लिए 26 मार्च को भानपुर उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार के पास आवेदन किया। उन्होंने उसी दिन आवेदन को संबंधित थाने भेज दिया, जिसके बाद 27 मार्च को यात्रा की अनुमति मिल गई। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चली यात्रा जोगेश ने बताया कि पूरे परिवार ने 28 मार्च को निर्जला व्रत रखा। सुबह 6 बजे से घर से दंडवत यात्रा शुरू की। माता-पिता, बहन, ग्रामीण और दोस्त भी साथ रहे। पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। परिवार ने रास्ते भर “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारे लगाए। उसने बताया कि 12 घंटे में करीब 9 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद शाम करीब 6 बजे जोगेश भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद देवी मां को नारियल चढ़ाया, प्रसाद अर्पित किया और व्रत तोड़ा। माथा टेक कर धन्यवाद कहा। इसके बाद परिवार समेत विधि-विधान से पूजा की। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया- जोगेश ने मन्नत पूरी करने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के जरिए वो प्रार्थना पत्र थाने पर आया था। यहां से दंडवत यात्रा को पूरी करने की परमिशन दे दी गई थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण; 2 हजार ट्रैक्टरों से पहुंचे जाट
    Next Article
    Youth Impact Organisation ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:LLR ब्लड बैंक टीम ने किया संग्रह ,युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment