Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर महानगर अध्यक्ष ने गंगा में उतरकर थाली बजाई, नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ग्रामीण और महानगर ईकाई ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा के जल में उतरकर थाली बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश कांग्रेस कार्यकर्ता चेतना चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों से जुड़े सरकार विरोधी पोस्टर लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य द्वार बंद करवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता कचहरी के गेट नंबर-1 स्थित अंबेडकर द्वार से अंदर पहुंचे, बाद में मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि गलत नीति के कारण देश में ऊर्जा संकट की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने वैश्विक संकट से निपटने में लापरवाही बरती और चुनावों में उलझी रही। अब महंगाई का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। प्रदर्शन में संदीप शक्ला पीएस बाजपेई, रमा दुबे, ऊषा रानी कोरी, महेश दुबे टंडन, शक्ति पाण्डेय, दीपक त्रिवेदी, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित, आनंद वर्मा, तुफैल अहमद, ममता तिवारी, सुमन तिवारी, रामचंदर गुप्ता, सीता अग्निहोत्री, अंकित कनौजिया, संदीप मिश्रा, महेश शुक्ला, जयशंकर द्विवेदी, नरेंद्र चंचल, अमित भदौरिया व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। गंगा के जल में उतर कर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने बजाई थाली पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और कमर्शियल गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस ने सरसैया घाट पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा में उतर गए और हाथों में थालियां लेकर उन्हें बजाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी, मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि कीमतें कम नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्वविधायक संजीव दरियावादी , आलोक मिश्रा, रितेश यादव, पदम मोहन, नौशाद आलम मंसूरी, इखलाख अहमद डेविड, रमाकांत मिश्रा, राजेश गौतम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला:गाजियाबाद जेल से छूटते ही समर्थकों ने फूल बरसाए, कंधे पर बैठाकर बाहर लाए
    Next Article
    ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, पाबंदी कोई नहीं’:पुलिस आयुक्त और डीएम ने सर्राफा कारोबारियों के साथ की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment