Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की कहानी:मार्केट में मुलाकात, नंबर एक्सचेंज हुए; शादी के दबाव पर हत्या, ₹1 हजार में ड्रम खरीदा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नीले ड्रम मर्डर केस के बाद देशभर में नीला ड्रम खौफ की पहचान बन गया था। अब पटियाला में मिला एक और नीला ड्रम फिर सुर्खियों में है। इस बार इसके अंदर किसी शख्स की नहीं, बल्कि 25 वर्षीय नेहा की लाश थी। डेढ़ साल पहले मार्केट में उसकी मुलाकात विराट से हुई थी। यहां नंबर एक्सचेंज हुए। इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई, नजदीकियां बढ़ीं और दोनों प्यार में पड़ गए। दोनों पहले से शादीशुदा थे। नेहा का तलाक हो चुका था, जबकि विराट की पत्नी की मौत हो गई थी। समय बीतने के साथ नेहा विराट पर शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन विराट इसके लिए तैयार नहीं था। 25 मई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर विराट ने गला दबाकर नेहा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव ठिकाने लगाने की साजिश रची। वह बाजार से 1 हजार रुपए का नया नीला ड्रम खरीदकर लाया और उसमें नेहा का शव बंद कर दिया। फिर एक ई-रिक्शा बुक कर ड्रम को उसमें लाद दिया। रिक्शा ड्राइवर को बताया कि कूड़ा फेंकना है। इसके बाद वह ड्रम को सरहद बाईपास स्थित डीसीडब्ल्यू (DCW) ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। लेकिन शनिवार को पुलिस ने पकड़ लिया। अब नीचे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. अब सिलसिलेवार पूरी कहानी पढ़िए… 25 साल पहले परिवार UP से पटियाला आया बबलू शेखर ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। वह करीब 25 साल पहले पटियाला आ गए थे। वर्तमान में हनुमान मंदिर के पास सब्जी मंडी रोड पर गोपाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह और उसका परिवार पटियाला में ही प्रसाद बेचने का काम करता है। उसके परिवार में उसके पिता चंद्रशेखर (मजदूरी करते हैं), माता मीना देवी और एक छोटा भाई चंदन कुमार है। डेढ़ साल बाद नेहा ने पति को तलाक दिया उसकी बहन नेहा की शादी करीब 5 साल पहले अरुण शास्त्री निवासी कृष्णा मंदिर, पुरी (पंजाब) से हुई थी। शादी के बाद नेहा और अरुण मंदिर के परिसर में ही रहते थे। लेकिन करीब डेढ़ साल बाद अनबन के बाद उसने पति को तलाक दे दिया और वापस अपने मायके आ गई। वह घर पर ही रहती थी और कोई काम नहीं करती थी। मार्केट में विराट से मुलाकात, नंबर एक्सचेंज हुए करीब डेढ़ साल पहले मार्केट में उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले विराट से हुई। विराट पटियाला में मजदूरी करता था। वह किराए के रूम में अकेला रहता था। जबकि उसके 2 बच्चे UP में रहते हैं। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में। विराट से शादी करना चाहती थी नेहा विराट पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी की 2 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। विराट के बच्चे UP में माता-पिता के पास रहते हैं। शुरुआत में नेहा और विराट के बीच सब कुछ सामान्य था। वह विराट से शादी करना चाहती थी। वह चाहती थी कि उसे पत्नी का दर्जा मिले। दूसरी तरफ विराट इस रिश्ते को उस मुकाम तक ले जाने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। 25 मई की रात नेहा की हत्या की 25 मई की रात विराट ने उसे अपने घर मिलने बुलाया। यहां शादी को लेकर दोनों में बहस हुई। उसने तैश में आकर नेहा का गला दबा दिया। उसने तब तक गला नहीं छोड़ा, जब तक नेहा की सांसें थम नहीं गईं। हत्या के बाद विराट के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि शव को कहां छिपाया जाए। उसने बाजार से 1 हजार रुपए में प्लास्टिक का नीला ड्रम खरीदा। कमरे में लौटकर उसने नेहा के शव को ड्रम में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। इसके बाद आधी रात को एक ई-रिक्शा किराए पर लिया और ड्रम को डीसीडब्ल्यू ओवरब्रिज के पास ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने ड्रम को झाड़ियों में फेंक दिया। उसे लगा कि यहां किसी की नजर उस पर नहीं पड़ेगी। 26 मई की सुबह सफाई कर्मचारी ने देखा ड्रम 26 मई की सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह सफाई कर्मचारी शंकर वहां कचरा फेंकने आया। झाड़ियों के बीच नया और साफ-सुथरा नीला ड्रम देखकर उसे शक हुआ। उसने ड्रम का ढक्कन खोला। ढक्कन खुलते ही सफाई कर्मचारी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अंदर एक युवती की अकड़ी हुई लाश पड़ी थी। उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था। अधिकारियों ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। कुछ ही घंटों में तस्वीर नेहा के भाई तक पहुंच गई। वह पुलिस के पास पहुंचा और शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की। आखिरी कॉल ने पहुंचाया कातिल तक पहचान होने के बाद पुलिस ने नेहा की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली। जांच में सामने आया कि नेहा की आखिरी बातचीत विराट से हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि विराट पटियाला छोड़कर उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में है। वह बस पकड़कर बहराइच जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती पुराने नेताओं की ‘घर वापसी’ कराएंगी:भाजपा-सपा में गए नेता फिर संपर्क में; क्या बदल जाएगा विपक्ष का समीकरण
    Next Article
    कथावाचक देवकीनंदन बोले-एक लीटर पेट्रोल से सस्ती हिंदुओं की जान:अब मुसलमान गायों के लिए आंदोलन कर रहे; यही कलयुग है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment