Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कथावाचक देवकीनंदन बोले-एक लीटर पेट्रोल से सस्ती हिंदुओं की जान:अब मुसलमान गायों के लिए आंदोलन कर रहे; यही कलयुग है

    12 hours ago

    1

    0

    'देश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती दो चीजें हैं, पहली- गाय की हत्या और दूसरी- हिंदुओं की जान। अभी गाजियाबाद में 15 साल के बच्चे को चाकू से गोद दिया। हिंदुओं को कोई भी आता है, मारकर चला जाता है। इसका जिम्मेदार हिंदू ही है।' ये बातें कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रविवार को कहीं। इन दिनों गुजरात में उनकी कथा चल रही है। कथा के बीच में उन्होंने कहा कि मेरा क्या होगा, हम सिर्फ इस चक्कर में रह जाते हैं। बाकी एक-एक करके हिंदू मिट रहा है। सिर्फ चुनाव के समय हम लोग कहते हैं कि बटेंगे तो कटेंगे। चुनाव के बाद सरकारों को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिससे समाज में विभाजन न हो और हिंदू समाज सुरक्षित और संगठित रहे। 'अब मुस्लिम भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते है' देवकीनंदन ठाकुर की सोमनाथ मंदिर परिसर में 29 मई से शुरू हुई कथा 4 जून तक चलेगी। रविवार को देवकीनंदन ने कहा कि वर्तमान में कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अब तक हिंदू कहते थे कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो। अब मुसलमान भाई लोग भी मस्जिदों से कह रहे हैं कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो। इसके लिए वो आंदोलन भी कर रहे हैं। जगह-जगह अनाउंस कर रहे हैं। सवाल यह है कि अब ऐसा करने से कौन रोक रहा है? हमको तो लगता है शायद यही कलयुग है। व्यास पीठ से मुस्लिम समुदाय को दिया धन्यवाद देवकीनंदन ठाकुर ने मुसलमानों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हमारी व्यासपीठ से पहली बार उन मुस्लिम भाइयों को धन्यवाद दिया जा रहा है, जिन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग खुलकर रखी है। इस पहल को उन्होंने हिंदू भावनाओं के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया। कहा कि ऐसे विचारों का सम्मान किया जाना चाहिए। समाज में इस तरह की सोच को बढ़ावा मिलना चाहिए, जिससे एकता और सद्भाव मजबूत हो। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। पहले भी सनातन बोर्ड की उठाई थी मांग महाकुंभ के समय देश में सनातन बोर्ड के लिए आवाज उठाकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर सुर्खियों में आए थे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बात करके, धर्म संसद करके उन्होंने संतों का समर्थन जुटाया था। उन्होंने कहा था कि वक्फ बोर्ड की तरह जमीन हथियाने के लिए नहीं, हम मंदिरों को बचाने के लिए सनातन बोर्ड चाहते हैं। हम अपने मंदिर भी नहीं बचा सकते। क्या देश में मुगलों का शासन है? अब जानिए कौन हैं देवकीनंदन ठाकुर देवकीनंदन ठाकुर का जन्म 12 सितंबर, 1978 को मथुरा के ओहावा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजवीर शर्मा और माता का नाम अनसुईया देवी है। देवकीनंदन ठाकुर की मां श्रीमद्भागवत गीता में गहरी आस्था रखती थीं। उनके 4 भाई और 2 बहनें भी हैं। उनका मूल नाम देवकी प्रसाद शर्मा रखा गया था। देवकीनंदन का बचपन काफी साधारण परिस्थितियों में बीता। उनके गांव तक टेंपो जैसी सुविधाएं नहीं पहुंचती थीं। इसकी वजह से बस पकड़ने के लिए उन्हें परिवार के साथ करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और वृंदावन पहुंच गए थे। वहां उन्हें ब्रज के रासलीला संस्थान से जुड़ने का अवसर मिला। रासलीला में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम की भूमिकाएं निभाईं। श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने के बाद वे काफी चर्चाओं में आए। यहीं से उनके आध्यात्मिक और कथावाचन जीवन की शुरुआत मानी जाती है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर, पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की कहानी:मार्केट में मुलाकात, नंबर एक्सचेंज हुए; शादी के दबाव पर हत्या, ₹1 हजार में ड्रम खरीदा
    Next Article
    6 नए न्यूक्लियर प्लांट बिजली की कमी पूरी करेंगे:सबसे ज्यादा पूर्वांचल में बनेंगे; यूपी में अभी सिर्फ 1 न्यूक्लियर प्लांट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment