Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेठा की मिठास और यहां मिला प्यार एक बराबर:आगरा के अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं भाग्यश्री, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का किया प्रमोशन

    4 hours ago

    1

    0

    फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज ताजनगरी में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आगरा के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि यहां का पेठा और यहां के लोगों के प्यार की मिठास एक जैसी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह यहां से दो ही चीजें लेकर जाती हैं- आगरा का पेठा और यहां के लोगों का प्यार। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं, भाग्यश्री ने करीब 125 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और उनका उत्साहवर्धन करना रहा। मंच से उन्होंने आगरा की ऐतिहासिक विरासत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक शहर है, जहां बहुत कुछ देखने को मिलता है और ताज महल की खूबसूरती उन्हें हर बार आकर्षित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी खुशकिस्मती है कि आगरा उन्हें बार-बार बुलाता है। आयोजक आशीष चौहान ने बताया कि ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ का मकसद शहर की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सम्मानित लोगों की जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। कार्यक्रम के दौरान भाग्यश्री ने अपनी आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का प्रमोशन भी किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों से इसे देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी फिल्म मैंने प्यार किया को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था, उसी तरह इस फिल्म को भी प्यार मिले, ऐसी उम्मीद है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन और महेश मांजरेकर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम ने प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया:चैत्र पूर्णिमा पर विशेष अभिषेक और भव्य हवन-पूजन हुआ
    Next Article
    नोएडा भूमि मुआवजा घोटाले SC में प्रस्तुत हुई रिपोर्ट:SIT ने शासन को सौंपी थी रिपोर्ट, जांच पूरी करने के लिए मांगे दो महीने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment