Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया:चैत्र पूर्णिमा पर विशेष अभिषेक और भव्य हवन-पूजन हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के ऐतिहासिक श्री बालाजी धाम मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मोत्सव का शुभारंभ भगवान बालाजी सरकार के विशेष अभिषेक और श्रृंगार के साथ हुआ। प्रभु को नवीन वस्त्र और पुष्पमालाएं अर्पित कर आकर्षक रूप में सजाया गया। इसके बाद, मंदिर प्रांगण में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हनुमान जयंती पर की गई पूजा से भक्तों के जीवन के संकट और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यह प्रभु राम के प्रति अटूट समर्पण और आत्मविश्वास में वृद्धि करती है। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी सरकार के साथ-साथ मंदिर में विराजमान भगवान राम-जानकी, श्री कृष्ण-राधा, मां दुर्गा और भगवान शिव परिवार को भी नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह से ही मंदिर प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई और भव्य सजावट की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आरती के दौरान पूरा परिसर 'जय श्री राम' और 'जय बजरंग बली' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंगल आरती में शामिल होकर अपने परिवार के कल्याण और राष्ट्र को संकटों से बचाने की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें महोबा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति के सेवादार भी मुस्तैद रहे। भक्तों का मानना है कि हनुमान जयंती के दिन बालाजी के दर्शन मात्र से ही जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं। आस्था और भक्ति के इस समागम ने पूरे शहर को राममय कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश संभल के सपा विधायकों से नाराज; 55 साल के न्यूरोसर्जन ने अश्लील हरकत की, महिला की गर्दन कटकर अलग
    Next Article
    पेठा की मिठास और यहां मिला प्यार एक बराबर:आगरा के अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं भाग्यश्री, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का किया प्रमोशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment