Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिथौरागढ़ के बगड़टोली ने Census 2027 के लिए रचा इतिहास, 100% स्व-गणना पूरी

    2 hours from now

    1

    0

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का राजस्व गांव बगड़टोली जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने वाला जिले का पहला गांव बन गया है। एक आधिकारिक बयान में राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांव ने 100 प्रतिशत स्व-गणना पूरी कर इतिहास रचा है और राष्ट्रीय अभियान के लिए एक मिसाल पेश की है। पिथौरागढ़ के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा, गांव को जनगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रगणक (एन्यूमेरेटर) कलावती धरियाल ने यह काम 10 दिन में पूरा कर लिया।उन्होंने बताया कि गांव के 18 परिवारों के कुल 77 लोगों ने जनगणना के लिंक का इस्तेमाल किया और आवश्यक जानकारी देने के लिए सभी 100 सवालों के जवाब भरे। बगड़टोली के ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने कहा कि प्रगणक कलावती धरियाल ने उन्हें साथ लेकर ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद गांव के सभी लोगों ने जनगणना लिंक के जरिये यह प्रक्रिया पूरी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद के विशेष सत्र में NCP SP के सभी 8 सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य, व्हिप जारी
    Next Article
    Tripura civic polls में 16 निकायों पर BJP की भारी जीत तय: Manik Saha

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment