Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tripura civic polls में 16 निकायों पर BJP की भारी जीत तय: Manik Saha

    22 hours ago

    3

    0

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को हो रहे निकाय चुनावों में राज्य के सभी 16 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी अंतर से जीत का भरोसा जताया। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता माणिक सरकार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने निकाय चुनावों की पूरी प्रक्रिया को ‘‘मजाक’’ बना दिया है। उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार के प्रदर्शन को ‘‘शून्य से भी कम’’ बताया।अगरतला नगर निगम सहित 16 शहरी स्थानीय निकायों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। कुल 5.56 लाख मतदाता निकायों की 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 733 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान करने के पात्र हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदान दर्ज किया गया।जिन 21 निकायों में चुनाव होने हैं, उनमें से पांच पर भाजपा निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘‘मतदाताओं की आंखों में जो भरोसा दिखाई दे रहा है, उसे देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि हम अगरतला नगर निगम सहित सभी निकायों में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव के समय मतदाताओं के पास नहीं जाते। हम हर दिन लोगों के लिए काम करते हैं और वे निश्चित रूप से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।’’ साहा ने कहा कि निकाय चुनावों के नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर भी अच्छा असर पड़ेगा, क्योंकि जल्द ही संसद का सत्र शुरू होने वाला है।उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव में अच्छे नतीजे निश्चित रूप से पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश देंगे, खासकर ऐसे समय में जब जल्द ही संसद का सत्र शुरू होने वाला है।’’ मतदान के दिन हमले, धमकी और डराने-धमकाने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विपक्ष की ओर से लगाए जाने वाले ‘‘सामान्य आरोप’’ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी आसन्न हार को कमतर दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बिना किसी डर के बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर आएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाएं।लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है।’’ हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने निकाय चुनावों को पूरी तरह से ‘‘मजाक’’ बना दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें सिर्फ इस बात का डर है कि लोगों के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है। भाजपा किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए बेताब है, क्योंकि करीब डेढ़ साल बाद महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं।वे जानते हैं कि इस पूर्वोत्तर राज्य में वे सत्ता में कैसे आए थे।’’ भाजपा सरकार के प्रदर्शन को ‘‘शून्य से भी कम’’ बताते हुए माणिक सरकार ने कहा, ‘‘भाजपा जानती है कि अगर चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसामुक्त तरीके से कराए गए तो उसके लिए कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिथौरागढ़ के बगड़टोली ने Census 2027 के लिए रचा इतिहास, 100% स्व-गणना पूरी
    Next Article
    Supreme Court ने रणबीर कपूर की Ramayana के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment