Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद के विशेष सत्र में NCP SP के सभी 8 सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य, व्हिप जारी

    21 hours ago

    3

    0

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया और उन्हें 30 नवंबर से संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। पार्टी के मुख्य सचेतक अमोल कोल्हे की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है, ‘‘लोकसभा में 30 नवंबर से चार दिसंबर तक अत्यंत महत्वपूर्ण कामकाज होने वाला है इसलिए राकांपा (शप) के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध है कि वे बिना किसी चूक के सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।’’ यह व्हिप ऐसी अटकलों के बीच जारी किया गया है कि पार्टी परिसीमन विधेयक पर सरकार का समर्थन कर सकती है। राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा है कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव पर विचार कर सकती है, बशर्ते सभी राज्यों में लोकसभा सीट की संख्या समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाई जाए।पार्टी के लोकसभा में आठ सांसद हैं। सुले ने यह भी कहा है कि विधेयक पेश किए जाने के बाद उनकी पार्टी इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ चर्चा करेगी। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण विधायी कामकाज किया जाएगा।ऐसे संकेत हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश कर सकती है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाई गई है। यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को दिए गए उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को न्याय मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।साथ ही, उन्होंने अप्रैल में संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित नहीं होने के लिए ‘‘विपक्ष के एक दल’’ को जिम्मेदार ठहराया था। इस विधेयक में विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MCOCA Case में AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को Supreme Court से मिली राहत
    Next Article
    पिथौरागढ़ के बगड़टोली ने Census 2027 के लिए रचा इतिहास, 100% स्व-गणना पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment