Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    बिहार के पटना जिले में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बज कर 45 मिनट पर बख्तियारपुर में ओल्ड बाईपास के पास हुई।बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हार्डवेयर सामान, इंजन का तेल और प्लास्टिक के उत्पाद बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे समेत तीन लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान के मालिक पंकज कुमार, उनके बेटे और बेटी समेत तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Muvattupuzha को अलग जिला बनाने की मांग पर विचार करेगी सरकार: VD Satheesan
    Next Article
    HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment