Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patna के Kankarbagh में बदमाश ने जौहरी दीपक कुमार को गोली मारी

    10 hours ago

    1

    0

    बिहार की राजधानी पटना में दुकान में पीछे के दरवाजे से कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे हथियारबंद बदमाश ने पत्नी के साथ विरोध कर रहे जौहरी को गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हुई।पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 मनोज कुमार ने बताया कि दुकान का शटर रात करीब 9.30 बजे बंद कर दिया गया था, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला रह गया था। उन्होंने कहा, आरोपी पीछे के दरवाजे से दुकान में घुसा और दुकान तक जाने वाले गलियारे में जौहरी और उनकी पत्नी ने उसे रोका। दंपति द्वारा रोके जाने पर उसने गोली चला दी, जो दुकान मालिक के पेट में लगी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जौहरी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने आगे बताया कि हाथापाई के दौरान आरोपी की शर्ट फट गई और वह सड़क के दूसरी तरफ एक गली में इंतजार कर रहे अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। एसडीपीओ ने कहा, आरोपी भागते समय घटनास्थल पर अपनी पिस्तौल छोड़ गया। हमने हथियार जब्त कर लिया है और उसकी मैगजीन से तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
    Next Article
    BJP ने Sonia Gandhi पर Vande Mataram रोकने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment