Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी ने नहाते समय महिला का वीडियो रिकॉर्ड किया:गोरखपुर में ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाया, 2 लाख रुपए और चेन हड़पी

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पड़ोसी ने एक महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, 2 लाख रुपए और सोने की चेन भी हड़प ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने 'जनता दर्शन' में शिकायत करते हुए बताया- मेरे पड़ोस में रहने वाले मुकेश नामक युवक ने करीब 4 महीने पहले मेरा नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने वीडियो कॉल पर भी अनुचित काम करवाए। महिला ने कहा- मुकेश ने मुझे धमकाकर 2 लाख रुपए नकद और मेरे पति की लगभग 8 ग्राम वजनी सोने की चेन भी ले ली। इसके बाद वह मेरे पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अपनी मांगें पूरी करने का दबाव बना रहा था। महिला ने कहा- इस घटना की जानकारी गोला पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसएसपी के 'जनता दर्शन' में अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 75, 77 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी अयोध्या पहुंचे:राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, दो घंटे रहेंगे
    Next Article
    Monalisa: मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्‍यार में भूल गई 'वो' वादा, फरहान के लिए तोड़ा खून का रिश्ता... तो अब शादी के बाद कहां रहेगी मोनालिसा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment