Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी पर किशोर की केबल तार से पिटाई का आरोप:शामली के कांधला थाने में मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जांच शुरू

    21 hours ago

    1

    0

    शामली में कांधला थाना क्षेत्र के एलम कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर की केबल तार से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर की मां ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रेशमा पत्नी राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस के एक व्यक्ति ने उनके बेटे के साथ केबल तार से मारपीट की। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें वहां से भगा दिया। पुलिस में शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली एम्स में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा:CEO ने किया भूमि पूजन, 18 महीने में होगा पूरा
    Next Article
    मथुरा में स्कूल बस ने मारी छात्र में टक्कर:मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा - लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment