Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पवन सिंह के सामने युवक को मंच से फेंका, VIDEO:मां की तस्वीर लाया था; बस्ती में पावरस्टार ने दोबारा बुलाया, फोटो खिंचवाई

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में रविवार रात कांवड़ महोत्सव में भोजपुरी सिंगर और स्टार पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। तमाम लोग बैरिकेड पार कर गए। सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत किया। इसी दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर मंच से नीचे फेंक दिया। यह देख पवन सिंह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने युवक को अपने पास बुलाया और फोटो भी खिंचवाई। युवक के हाथ में पवन सिंह और उनकी मां की तस्वीर थी। युवक ने पवन सिंह को तस्वीर गिफ्ट की। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी भी थीं। उन्होंने 'गणेश के पापा हमसे ई भांग पिसाई न' और 'नाच कंवरिया शिव के नगरिया' जैसे गीत सुनाए। उनके गानों पर करीब डेढ़ लाख कांवड़िए और दर्शक जमकर झूमे। साथी कलाकारों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। 4 तस्वीरें देखिए… रात 9:20 बजे पवन सिंह मंच पर पहुंचे रविवार रात करीब 9:20 बजे पवन सिंह मंच पर पहुंचे। उन्हें देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कांवड़ियों और आयोजकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पवन सिंह ने सावन और शिव भक्ति से जुड़े कई गीत सुनाए। उन्होंने 'बरसे सावन के पानी, चूअता तो भीगत बानी', 'डम डम डमरू बजावेले हमार जोगिया' और 'गंगा नहाइल बहुत बात नईखे, कांवड़ उठावल बहुत बात होला' जैसे गाने गए। दर्शकों का उत्साह इतना बढ़ गया कि लोग आगे की ओर बढ़ने लगे। भीड़ के दबाव में बैरियर टूट गए। कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बैरियर टूटने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित करना शुरू किया। पुलिस ने लोगों को पीछे किया और मंच के आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पवन सिंह की प्रस्तुति जारी रही। सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद धनंजय सिंह पहुंचे थे कांवड़ महोत्सव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व आईएएस ओएन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह और भाजपा नेता अंकुर वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। भंडारे में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ मिलने और तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यह कार्यक्रम मां शांति सेवा संस्थान ने आयोजित किया था। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर फुटहिया फ्लाईओवर के पास हुए इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ और उनकी पत्नी शिम्पी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर किया। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… सिंगर पवन सिंह से काजल ने प्यार का इजहार किया:दुबली होने का राज खोला; पहले जबरन किस करने का आरोप लगाया था भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों सुर्खियों में है। इसके नए प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी, पावर स्टार पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों काजल ने पवन सिंह पर ही जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगाया था। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाश बोले- अखिलेश-राहुल 50 साल के बूढ़े, इन्हें अंकल कहूंगा:भाजपा 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रही; मायावती के भतीजे की 2 साल बाद रैली
    Next Article
    बेटी को स्कूल से ला रहे पिता नहर में बहे:पुलिया से टकराकर गिरे, 2 घंटे बाद पहुंची SDRF को 20 मीटर दूर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment