Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पवन सिंह-रवि किशन के ठुमके के बीच कुर्सियां चलीं:पुलिस ने दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; कई चोटिल, एक का सिर फूटा

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सांसद रवि किशन के कार्यक्रम में मंगलवार रात जमकर कुर्सियां चलीं। पुलिस ने हंगामा कर रहे दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इसमें कई को चोटें आई हैं। एक युवक का सिर फूट गया। कार्यक्रम के बीच तीन बार भीड़ बेकाबू हुई। इसमें 200 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयांशकर समेत भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे। पवन सिंह और रविकिशन को देखने- सुनने के लिए 25 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। पवन सिंह रात करीब 10.13 बजे स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान सिंगर शिवानी सिंह ने ‘ए सईयां लईका नियन सूती जाले कोरा में’ गाना गाया तो भीड़ बेकाबू हो गई। जैसे-तैसे पुलिस ने धक्का-मुक्की करके भीड़ को कंट्रोल लिया। लेकिन, थोड़ी देर बाद पवन सिंह ने माइक थाम लिया। पवन सिंह गाना गाते हुए स्टेज से नीचे उतर आए। ये देखकर दर्शक बेकाबू हो गए। वह बैरिकेडिंग तोड़कर पवन सिंह तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को लाठियां चलानी पड़ गईं। कार्यक्रम नगवा इलाके में हो रहा था। इसे श्रेयस कंपनी के डायरेक्टर कारोबारी विनय सिंह ने अपने बेटे श्रेयस सिंह के बर्थडे पर कराया था। तस्वीरों में देखिए बवाल… पुलिस ने इतना पीटा की सिर फट गया कार्यक्रम में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए थे। बैरिकेडिंग टूटते देख पुलिसकर्मियों ने दर्शकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दर्शकों ने कुर्सियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने लाठियां चलाकर हंगामा कर रहे दर्शकों को खदेड़ा। फिर रात 11.30 पवन सिंह ‘प्रखंड हो या जिला बबुआने से हिला’ गाना गा रहे थे। इसी बीच, पवन सिंह मंच से नीचे उतर आए। पवन सिंह को नजदीक से देखने के लिए भीड़ एक बार फिर अनियंत्रित हो गई और कुर्सिंया फेंकने लगीं। पुलिस ने फिर मोर्चा संभाला और बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद कार्यक्रम बंद हो गया। स्थानीय निवासी सचिन कुमार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा- 4 पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना वजह पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह जनता को दौड़ा-दौड़ाकर मार रही थी और जब वह चुपचाप खड़े होकर देख रहे थे, तब उन्हें पकड़कर पीटा गया। लोग बचने के लिए इधर से उधर भागते रहे। कार्यक्रम नहीं रुका, केक मंच पर कटा इस दौरान पवन सिंह और रवि किशन की मौजूदगी में श्नेयस सिंह ने मंच पर केक काटा। रवि किशन और पवन सिंह ने नमः पार्वती पत्ते हर-हर महादेव के नारे लगाए। फिर "अभी हो दादा,कईसन पियवा के चरितर बा" जैसे गांनों पर दोनों ने ठुमके भी लगाए। मंच तक पहुंचने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ रहे भीड़ पर पुलिस लाठियां बरसाती रहीं। इधर, मंच पर नाच गाना चलता रहा। रवि किशन बोले-मेरा भाई अब माननीय MLC हो गए गोरखपुर सांसद रविकिशन ने पवन सिंह को गले लगा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा भाई अब माननीय हो गए हैं। माननीय एमएलसी। मुझे इतने अच्छा लग रहा है। जब एमलएलसी बने तो फोन किया। सबसे पहले फेसबुक पर बधाई दी थी। पूरी भोजपुरिया समाज का खुशी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… योगी बोले- मोहर्रम में शक्ति प्रदर्शन न हो:माहौल खराब किया तो एक्शन लेंगे; नीट परीक्षार्थियों को बस में 50% छूट दी सीएम योगी ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र दिखाना होगा। नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी।पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में साल में 2 बार TET परीक्षा होगी:सुप्रीम कोर्ट ने एक साल मोहलत बढ़ाई; 1.86 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी राहत
    Next Article
    शामली में अवैध गेहूं दुकानों को लेकर विवाद:भारी वाहनों से परेशानी, भाजपा सभासद के खिलाफ मंडी सचिव को शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment