Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पायल उठाने झुकी युवती, गले से सोने की चेन गायब:4 महिलाओं ने ध्यान भटकाकर की टप्पेबाजी, अयोध्या पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    6 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर की एक युवती ऑटो की सवारी के दौरान टप्पेबाजी का शिकार हो गई। घटना सोमवार शाम कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के देवकाली बाईपास के पास की है। युवती ने वहीं से ऑटो पकड़ा था। ऑटो में पहले से बैठी चार महिलाएं उसके अगल-बगल आकर बैठ गईं और धक्का देकर तथा शरीर से छूकर उसका ध्यान भटकाने लगीं। पीड़िता के अनुसार, एक महिला ने उसके पैर में अपना पैर रगड़कर पायल का कुंडा खोल दिया, जिससे पायल नीचे गिर गई। जब वह पायल उठाने के लिए झुकी, तभी महिलाओं ने उसके गले में पहना मंगलसूत्र काटकर चोरी कर लिया। इसी बीच एक महिला ने उल्टी आने का बहाना बनाया और ऑटो रुकवाकर नीचे उतर गई। इसके बाद बाकी महिलाएं भी मौके से फरार हो गईं। पीड़ित ने दर्ज कराई FIR घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी अमित कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी सोनल गुप्ता अंबेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के छोटी बाजार स्थित अपने घर से उनके यहां आई थी। सोमवार शाम करीब छह बजे वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में रोडवेज बस चालक ने आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने से डिप्रेशन में था, 4 लाख की जमीन पत्नी के नाम की
    Next Article
    कानपुर में स्कोडा कार ने बाइक को टक्कर मारी:कैंट के मैस्कर घाट पर हुए हादसे में एक गंभीर घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment