Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रोडवेज बस चालक ने आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने से डिप्रेशन में था, 4 लाख की जमीन पत्नी के नाम की

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में पत्नी के मायके से वापस न आने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अनुबंधित रोडवेज बस का चालक था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना संभल के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला डूंगर सराय की है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे 36 वर्षीय मुरसलीन उर्फ छोटा उर्फ सलमान पुत्र दुलारा ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने गाड़ी के फिल्टर पर खड़े होकर फांसी लगाई थी। पुलिस के अनुसार, मुरसलीन का 20 दिन पहले अपनी पत्नी रहीमीन से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी 4 साल की बेटी हसनैन को लेकर मायके चली गई थी। मुरसलीन ने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी, जिससे वह अवसाद में रहने लगा था। घटना की सूचना मिलने के लगभग 40 मिनट बाद पुलिस चौकी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। रात 10 बजे फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। मुरसलीन अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी पांच साल पहले उत्तराखंड के काशीपुर निवासी रहीमीन से हुई थी। उसके पिता ने अपनी जमीन बेचकर सभी बेटों को चार-चार लाख रुपये दिए थे, जिसमें से मुरसलीन ने चार लाख रुपये की जमीन खरीदकर अपनी पत्नी के नाम कर दी थी। पिता दुलारा ने बताया की पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था वह हमारी भी शिकायत पंजू सराय पुलिस चौकी में करती रहती थी। पिछले 5-6 महीने से वह यहां किराए के मकान में रह रहा था हमें सूचना मकान मालिक की एक रिश्तेदार ने दी है। पत्नी 20-25 दिन पहले अपने मायके चली गई है, ₹400000 की जमीन खरीदने के बाद अपनी पत्नी के नाम कर दी थी। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला संज्ञान में आया है, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है सभी बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में यूपी बजट पर उम्मीद अधूरी रही:लेदर और इंडस्ट्री के लोग बोले- निर्यात और सूक्ष्म उद्योग के लिए ज्यादा उम्मीद थी, अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं
    Next Article
    पायल उठाने झुकी युवती, गले से सोने की चेन गायब:4 महिलाओं ने ध्यान भटकाकर की टप्पेबाजी, अयोध्या पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment