Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    पीलीभीत में पिछले माह एक ट्रक चालक की कथित हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तनावपूर्ण संबंध और कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाना हत्या की वजहें बताई जा रही हैं।उसने बताया कि ट्रक चालक बलविंदर सिंह का जला हुआ शव 10 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसके जले ट्रक के अंदर मिला था। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी।आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।’’ पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।’’ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है। बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand Govt Exam Cancelled | झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, CID/SIT जांच के बीच 39 परीक्षाएं हुई रद्द और 6 स्थगित
    Next Article
    Supreme Court Collegium ने Odisha High Court के लिए 4 जजों की नियुक्ति मंजूर की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment