Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र:111 बार भारत, 40 बार मेरे प्यारे देशवासियो कहा; 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस

    16 hours ago

    2

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 111 बार भारत कहा, जबकि ‘दुनिया’ का 62 बार जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने ‘युवा’, ‘नौजवान’, ‘युवा शक्ति’ और ‘साथियो’ जैसे शब्दों के जरिए युवाओं को 52 बार संबोधित किया। मेरे प्यारे देशवासियो 40 बार कहा, साथियो 10 बार बोला। मेरे प्यारे युवाओं, देश सेवक और ‘भाई-बहनों’ का इस्तेमाल भी एक-एक बार किया। भाषण में नक्सलवाद, गरीबी, डिजिटल और लाल किले जैसे शब्द भी बार-बार आए। मोदी ने नक्सल से जुड़े शब्दों का कुल 15 बार, गरीबी और गरीब से जुड़े शब्दों का 7 बार, ‘लाल किला’ का 11 बार और ‘डिजिटल’ का 10 बार इस्तेमाल किया। ‘देशवासियो’ के बाद ‘परिवारजनों’ PM मोदी का पसंदीदा संबोधन ‘देशवासियो’ लंबे समय से पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों का पसंदीदा संबोधन रहा है। उन्होंने 2025 में करीब 50 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 15 बार और 2022 में 40 से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल किया। वहीं ‘परिवारजनों’ भी मोदी के भाषणों में खास जगह रखता है। 2023 में यह उनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया संबोधन था, जिसे उन्होंने करीब 50 बार कहा था। इसके अलावा ‘साथियों’ का इस्तेमाल 2025 में करीब 35 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 5 बार और 2022 में करीब 8 बार हुआ था। PM मोदी ने लाल किले से 13वीं बार भाषण दिया, रिकॉर्ड नेहरू के नाम पीएम मोदी ने इस साल लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। अब लाल किले से लगातार सबसे ज्यादा स्वतंत्रता दिवस भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू 17 भाषणों के साथ पहले नंबर पर हैं। --------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें, उन्हें अलग करें:ये समाज को भटका रहे; महिलाओं के आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा- ‘हथियारी नक्सल तो चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं। ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।’ पूरी खबर पढ़ें… भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की:राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- महिला के पास 10 तरह की नाक:AI ने खोजी मंदिर में गुमी चप्पल; नाली की खुदाई में मिला ₹90 करोड़ का सोना
    Next Article
    भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम रोकने की कोशिश की:राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment