Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी इजराइली संसद पहुंचे, थोड़ी देर में संबोधन:सांसदों ने खड़े होकर स्वागत किया, मोदी-मोदी के नारे लगाए

    16 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। वे इजराइली संसद नेसेट पहुंचे हैं। अब से थोड़ी देर में यहां उनका संबोधन होगा। नेसेट पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। नेसेट को संबोधित करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी से पहले नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कि पीएम मोदी इजराइल के ग्रेट फ्रेंड हैं। वे दोस्त से बढ़कर भाई हैं। उन्होंने मोदी को दुनिया का सम्मानित नेता बताया। इससे पहले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े 8 फुटेज… भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, श्रीलंका के गेंदबाजों का कोलंबो में कहर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कन्नौज में BJP विधायक ने महिला SO से कहा- थाने में रहने नहीं दूंगा, अपने कपड़े अटैची में रख लो

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment