Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद, केजरीवाल क्यों हो गए गुस्से से लाल?

    9 hours ago

    2

    0

    भारत की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुस्से से लाल हैं। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधा और चुभता हुआ सवाल पूछा है। आखिर किस बात का थैंक यू? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा मेरे मित्र और प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह महान है, वह मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्रंप को थैंक यू कहा और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की बातें कही। इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान जा रहे 60 ट्रकों को लगा दी आग, अंदर जो निकला, मचा हड़कंप!लेकिन इसी थैंक्यू पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए। केजरीवाल के गुस्से की वजह एक बेहद दर्दनाक घटना। हाल ही में ओमान के तट के पास एक पलाऊ के झंडे वाले तिल टैंकर एमटी सेटबोले पर अमेरिकी हमला हुआ। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी इन मौकों की पुष्टि की है। अमेरिका का कहना है कि जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लागू अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था। अपने ही नागरिकों की मौत के बीच पीएम मोदी के अमेरिका को थैंक यू कहने पर केजरीवाल ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा पीएम मोदी ट्रंप को थैंक यू कह रहे हैं। असल में किस बात के लिए?इसे भी पढ़ें: अगर भारत ने ये कर दिया! तो PoK में कूद पड़ेगा इजरायल भारतीयों की मौजूदगी वाले जहाज पर हमले और भारतीय नागरिकों की हत्या के लिए। केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति बेहद शर्मनाक है। मोदी जी ने भारतीय संप्रभुता, गौरव और नागरिकों की जिंदगी श्रम के सामने गिरवी रख दी है। केजरीवाल ने दो टुक कहा कि भारत को एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। श्रम को हमारे लोगों के साथ मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। एक तरफ कूटनीतिक शिष्टाचार है तो दूसरी तरफ भारतीय नागरिकों की जान का संवेदनशील मुद्दा। अमेरिका के इस हमले और केजरीवाल के इन तीखे सवालों ने देश की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian Navy का धांसू ऑपरेशन, जहाज से जिंदा मिसाइल निकाल लाई
    Next Article
    अगर भारत ने ये कर दिया! तो PoK में कूद पड़ेगा इजरायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment