Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे:नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर रिसीव किया; 9 साल बाद दूसरा दौरा

    16 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। अब से थोड़ी देर में वे इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े 8 फुटेज… भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ सबूत पेनड्राइव में', आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा
    Next Article
    आशुतोष महाराज बोले-माघ मेला साजिश में UP डिप्टी CM शामिल:दावा- बच्चों से यौन शोषण की पुष्टि; शंकराचार्य का जवाब- बच्चे हमारे पास नहीं आए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment