Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi ने Ekta Nagar में 426 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

    38 minutes from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 307.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 118.88 करोड़ रुपये की आठ अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही इन 31 परियोजनाओं की कुल लागत 426.71 करोड़ रुपये हो गई है।इससे पहले मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। शुरू की गई नयी परियोजनाओं का उद्देश्य दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है।यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री ने जिन प्रमुख पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन किया, उनमें 50 करोड़ रुपये की लागत से बना भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का होटल, 16 करोड़ रुपये का ‘एकता क्रूज’, 14.30 करोड़ रुपये का ‘वर्षा वन’ और 3.67 करोड़ रुपये की लागत वाला ‘इको-ट्रेल’ शामिल हैं। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने 45.53 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवेज शोधन संयंत्र, 21.40 करोड़ रुपये के जल शोधन संयंत्र और 23.81 करोड़ रुपये की लागत वाले एक परेड ट्रैक तथा उससे जुड़े कार्यों का उद्घाटन किया।आवागमन और अन्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 28.22 करोड़ रुपये की लागत वाले ट्रैवलेटर (चलती पट्टियां), यातायात की भीड़ कम करने के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से बनी 24 मीटर चौड़ी कॉलोनी सड़क, 14.25 करोड़ रुपये के कर्मचारी आवास और नौ मीटर लंबी दो वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की हैं। अन्य नई सुविधाओं में मोखाड़ी गांव के पास एक टर्मिनल भवन और जेटी, विभिन्न स्थानों पर जल केंद्र, एकता नगर रेलवे स्टेशन से आगंतुक केंद्र को जोड़ने वाले पैदल मार्ग का विस्तार और अलग-अलग स्थानों पर फव्वारे शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने परिसर की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने वाली नयी सुविधाओं की भी शुरुआत की।।इनमें ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में इमारतों के अग्रभाग पर रोशनी की व्यवस्था, ‘एकता प्रकाश पर्व’ विरासत प्रदर्शनी और उन्नत ‘यूनिटी ग्लो गार्डन’ शामिल हैं। उन्होंने आगामी आठ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 59.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली गोरा-भनदरा सड़क और 36.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ‘स्मार्ट जीरो वेस्ट’ एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन सुविधा शामिल हैं।अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं में 7.72 करोड़ रुपये की लागत से खलवानी पुल का विकास, 5.79 करोड़ रुपये की लागत से कैक्टस और तितली उद्यान का निर्माण, 5.15 करोड़ रुपये की लागत से खलवानी इको-टूरिज्म का विकास, वाघड़िया सड़क का चौड़ीकरण और सरदार सरोवर बांध के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष का निर्माण शामिल हैं। ये परियोजनाएं एकता नगर और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के गुजरात सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं। इनके तहत नए पर्यटन आकर्षण विकसित करने, आवागमन बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं को उन्नत करने पर जोर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाैफनाक: आठ साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची का सिर बेंच पर पटका, ईंटें मारी
    Next Article
    पंचकूला के स्कूल में सनसनीखेज: तीसरी कक्षा के छात्र ने केजी की मासूम पर पत्थर और गमले से किया जानलेवा हमला, सिर पर गहरी चोट के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment