Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi से मुलाकात, BRICS Summit में हिस्सा, Vladimir Putin के दिल्ली दौरे पर क्रेमलिन से आया बड़ा अपडेट

    16 hours ago

    2

    0

    क्रेमलिन ने मंगलवार को पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत और रूस के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा सहयोग के बीच हो रही है। एक वर्ष के भीतर पुतिन की यह दूसरी भारत यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय सहयोग को रेखांकित करती है। इससे पहले पुतिन दिसंबर 2025 में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की थी। इसे भी पढ़ें: China में चल रहा कौन सा बड़ा गेम? ट्रंप के लौटते ही जिनपिंग से मिलने जाएंगे पुतिनबता दें कि भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन होता है, जिसके तहत प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करते हैं। अब तक दोनों देशों के बीच बारी-बारी से 23 शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। 2025 का शिखर सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि यह 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की पहली यात्रा थी। इससे पहले पुतिन ने आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था। नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, आर्थिक सहयोग और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-Nordic Summit: PM मोदी की डेनिश समकक्ष Mette Frederiksen से द्विपक्षीय वार्ता, रिश्तों को नई मजबूती देने पर फोकस
    Next Article
    Iran की संसद में Trump-Netanyahu के खिलाफ आएगा बिल, हत्या करने वाले को मिलेंगे 50 मिलियन यूरो

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment