Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PNB बैंक में खातों से 35 करोड़ गायब:नोएडा में 5 कर्मचारी सस्पेंड, FIR दर्ज; लोग बोले- अकाउंट में जीरो बैलेंस हो गया

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खातों से रकम गायब होने का मामला सामने आया है। खाताधारकों की करीब 35 करोड़ रुपए की रकम में गड़बड़ी हुई है। जिन लोगों ने एफडी(फिक्स डिपाजिट) कराई थी, उनका बैलेंस जीरो दिखा रहा है। जबकि जिन लोगों के सेविंग अकाउंट में 3-4 लाख रुपए जमा थे, उनके अकाउंट में 16 हजार रुपए बचे हैं। इसमें जिन लोगों को सरकारी मुआवजे की 1 करोड़ 29 हजार रुपए राशि मिली थी, उनके भी खाते से रकम गायब है। इसी तरह की परेशानी लेकर बैंक पहुंचे करीब 18 लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। जिसके बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला सामने आने के बाद नोएडा के सेक्टर-1 में पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह नए स्टाफ की तैनाती की गई है। वहीं बैंक से जुड़े लोगों ने खाताधारकों को भरोसा दिया है कि उनकी रकम गुरुवार तक खातों में वापस आ जाएगी। हालाकिं खाताधारकों की रकम बैंक से चोरी हुई, गायब हुई या डिजिटली डकैती पड़ी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही बैंक की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। फिलहाल लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन टीम भी मामले की जांच कर रही है। मामला ऐच्छर गांव के पीएनबी ब्रांच का है। देखें तीन तस्वीरें… ऐसे सामने आया मामला म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर रकम दूसरे खाते में भेजने का आरोप ऐच्छर गांव में रहने वाले ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी मंगलवार को बैंक गए। वो जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से फर्म चलाते हैं। बैंक में उनका करंट अकाउंट है। उन्होंने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था। ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद फंड की रकम मेरे सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की बजाय किसी दूसरे खाते में भेज दी गई। यह खाता भी विनीत भाटी के नाम पर बताया गया, लेकिन मेरा अपना खाता नहीं था। मंगलवार को उन्होंने बीटा-2 कोतवाली में तहरीर देकर बैंक कर्मचारियों की जांच करने और 25 लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की है। इस दौरान में बैंक में मौजूद 5-6 खाताधारकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब उनकी बातें पढ़िए, जिनके अकाउंट से रकम गायब हुई है। मुआवजे में मिले 1.29 करोड़ में से एक करोड़ से ज्यादा गायब बृजेश ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए उनकी मां की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले उनके खाते में करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए का मुआवजा आया था। परिवार ने इसमें से केवल 15 लाख रुपए ही निकाले थे। अब उनके खाते से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम गायब है। अब बैलेंस जीरो दिखाई दे रहा है। पैसे निकालने के नाम पर केवाईसी मांगते थे बुजुर्ग धर्मवीर ने बताया- मेरे 17.5 लाख हैं जी। बैंक ने दो साल से मेरी कोई एंट्री भी नहीं करने दी। मेरे साथ बहुत धोखाधड़ी की। कभी खाता बंद कर देते, कभी पैन कार्ड खराब बता देते, कभी आधार कार्ड की केवाईसी बोलते थे। मैं कल बैंक आया। मेरे खाते में 17.5 लाख थे। मैनेजर ने दिखाया कि खाते में कुछ नहीं है। दादी का खाता है, उसमें 61 लाख हैं, वे पता नहीं होंगे भी कि नहीं। सवा 2 लाख की मेरी एफडी, वो भी होगी। बैंक अकाउंट खाली, अब क्या करें बैंक के बाहर बहन के साथ बैठी बुजुर्ग महिला संतोष ने बताया- मेरा जो है, 1 करोड़ 29 लाख रुपया आया। इनको भी इतना ही बराबर आया। हम बहन-बहन हैं। उसमें से कुछ निकाल लिए, बाकी रह गए हैं। अब हमारा 1 करोड़ 18 लाख वो सब गायब...जीरो बैलेंस दिखा रहा है। ये बैंक वाले कुछ ना बता रहे। न कुछ कह रहे। हम पूछ रहे तो बोले रहे- हम तो नए आए हैं। मेरे बालक किराए पर पड़े हैं और मेरा घर बन रहा है। मेरे ढोरे और कोई गुंजाइश नहीं। मेरी बेटी अस्पताल में रही। उसके पापा के रिटायर का 32 लाख मिला। वो उसके इलाज में लग गया। वो भी खत्म हो गई। एक पैसा भी हमाए पास नहीं रह गया। फिर हमारी सास एक महीना बाद खत्म हो गई, बेटी के सदमे में। हम बिल्कुल बर्बाद हो गए। अब एकाउंट भी खाली हो गए। कहां रहें क्या खाएं… बैंक की मैडम बोलीं- हमारी नौकरी चली जाएगी, अब मत आना सरोज ने बताया- मुआवजे में हमें 1 करोड़ 29 लाख रुपये मिला था। उनमें से हमने 10 लाख कैश निकाले हैं, 20 लाख ट्रांसफर करवाए। बैंक में और निकालने के लिए बोला- तो मैडम कहने लगीं कि इतने नहीं होंगे और बाद में करवा लेना। फिर हम बाद में आए, तो फिर बोली कि मोटी रकम चाहिए तो दो दिन पहले बता देना, हम तब देंगे। तो फिर 1 अकाउंट में 20 लाख रुपये करवा लिए। थोड़े दिन बाद जब हम फिर गए, तो मैडम बोलीं- भैया अब मत आना, मेरी नौकरी चली जाएगी। सीबीआई जांच चल रही है, मोटा पैसा आया है पब्लिक का। अब हमारा होगा 76 लाख। 16 लोगों ने की शिकायत, पांच कर्मचारी निलंबित पुलिस ने बताया- अब तक 16 लोगों ने बैंक से जुड़ी शिकायतें की हैं। मामले में बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। बैंक से जुड़े लोगों ने खाताधारकों को उनकी रकम वापस मिलने का भरोसा दिया है। वहीं, कथित हेराफेरी और लापरवाही की जांच जारी है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम मामले के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। बैंक की ओर से अभी तक मामले में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… MBBS छात्रों ने जूनियर को मुर्गा बनाया, अश्लील हरकतें कराईं:मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र सस्पेंड, 25-25 हजार जुर्माना लगा जालौन में रैगिंग करने पर 17 MBBS छात्रों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही सभी पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बद्री प्रसाद सर्राफा शोरूम में भीषण आग:10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, तिजोरी में रखे जेवर सुरक्षित
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गुलमोहर ग्रींस के 2 टावर गिराए जाएंगे; GDA के VC को फटकार, हाईकोर्ट ने बिल्डर पर 25 लाख जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment