Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गुलमोहर ग्रींस के 2 टावर गिराए जाएंगे; GDA के VC को फटकार, हाईकोर्ट ने बिल्डर पर 25 लाख जुर्माना लगाया

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के 'गुलमोहर ग्रीन्स' सोसाइटी के 2 टावर गिराए जाएंगे। ध्वस्तीकरण के खर्च की वसूली बिल्डर से होगी। यह आदेश जस्टिस सरल श्रीवास्तव और जस्टिस सुधांशु चौहान की डिविजन बेंच ने दिया। हाईकोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के VC को फटकार भी लगाई है। साथ ही बिल्डर पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में युवक की गला काटकर हत्या, नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव आजमगढ़ में बुधवार सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। उसके गले पर गहरे घाव थे और शव खून से लथपथ था। पास में खून लगा चाकू मिला। उसकी शर्ट और साइकिल घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर बेकरी की दुकान के पास मिली। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गौरी गांव निवासी शाहरुख (30), पुत्र मुस्तफा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार दोपहर से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामला शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर गंभीरपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में स्कूल बस खेत में गिरी, 15 बच्चे घायल; शीशा तोड़कर बाहर निकाला मेरठ में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस करीब छह फीट गहरे खेत में जा गिरी। स्टेयरिंग फेल होने के बाद चालक उसे संभाल नहीं पाया। बस सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा रहटा ब्लॉक में चिंदौड़ी गांव के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल भी घायल; कोर्ट से भागा था बरेली में कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश सचिन सिंह ठाकुर को बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। नॉर्थ कॉलोनी के पास हुई मुठभेड़ में सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि हेड कांस्टेबल रवाब मियां के बाजू को छूकर गोली निकल गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सचिन 21 अक्टूबर को जिला कारागार से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। वहां से वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली और सुभाषनगर पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में डिवाइडर से टकराई बाइक, फार्मा कंपनी के मैनेजर-एमआर की मौत; 50 मीटर तक घिसटते गए मेरठ में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक फिसलती चली गई। दोनों युवक सड़क पर घिसटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी प्रिंस (27) और बड़ौत के आजादपुर निवासी अमित तोमर (42) के रूप में हुई है। दोनों मेरठ की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों डॉक्टरों की विजिट के बाद बाइक से अपने किराये के फ्लैट लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़िए पूरी खबर…. DGP ने 9 जिलों के 10 थानेदारों को हटाया, हर थाने में टॉप-10 भूमि विवादों की सूची बनेगी उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 9 जिलों के 10 थानेदारों पर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इन्हें हटाने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सितंबर में अगस्त के मुकाबले शिकायतें बढ़ने पर इन थानों के प्रभारियों को जिम्मेदार माना गया है। इनमें लखीमपुर खीरी के मैलानी और फरधान, उन्नाव के सोहरामऊ, एटा के जसरथपुर, आगरा के लोहामंडी, प्रतापगढ़ के महेशगंज, बदायूं के उसावा, बिजनौर के चांदपुर, मथुरा के जैत और लखनऊ के बाबू बनारसीदास थाने शामिल हैं। DGP ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का समाधान थाना और चौकी स्तर पर ही किया जाए, ताकि उन्हें जिला या पुलिस मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने, जमीन से जुड़े विवादों पर नजर रखने और संवेदनशील मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PNB बैंक में खातों से 35 करोड़ गायब:नोएडा में 5 कर्मचारी सस्पेंड, FIR दर्ज; लोग बोले- अकाउंट में जीरो बैलेंस हो गया
    Next Article
    MBBS छात्रों ने जूनियर को मुर्गा बनाया, अश्लील हरकतें कराईं:मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र सस्पेंड, 25-25 हजार जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment