Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    POCSO केस पर कांग्रेस का वार:शंकराचार्य प्रकरण की निष्पक्ष जांच को लेकर अजय राय ने लिखा पीएम को लिखा पत्र

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े POCSO प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 23 फरवरी 2026 को लिखे पत्र में कहा कि इस संवेदनशील मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र होनी चाहिए और किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार शंकराचार्य के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे में यह आवश्यक है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। राजनीतिक प्रेरणा की आशंका जताई अजय राय ने पत्र में लिखा कि मामले से जुड़े घटनाक्रम और पृष्ठभूमि को देखते हुए समाज में कई तरह के सवाल और आशंकाएं उठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की राजनीतिक प्रेरणा, दबाव या दुर्भावना की भूमिका है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। धार्मिक स्वतंत्रता का भी मुद्दा उठाया पत्र में संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए कहा गया है कि धार्मिक स्वतंत्रता और परंपराओं का सम्मान किया जाना जरूरी है। शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए किसी भी कार्रवाई में संवैधानिक मर्यादाओं का पालन अनिवार्य है। निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मांग की है कि यदि आवश्यक हो तो इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र या केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता का विश्वास कायम रहे। सरकार पर अप्रत्यक्ष सवाल पत्र में यह भी संकेत दिया गया है कि राज्य सरकार की कार्यवाही को लेकर समाज में असंतोष और सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून का दुरुपयोग न हो और न्याय प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे। जल्द हस्तक्षेप की मांग अजय राय ने प्रधानमंत्री से इस पूरे मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि न्याय के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संतुलन भी बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डबल डेकर बस की खिड़की से गिरीं लाशें:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी; 6 की मौत, 45 घायल
    Next Article
    कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया:वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई, रील डिलीट कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment