Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prabhasakshi Newsroom: Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा

    3 hours from now

    1

    0

    नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के एक्सपो क्षेत्र में रोबोटिक डॉग के प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बाद गलगोटिया विश्वविद्यालय को अपना स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है। ग्रेटर नोएडा स्थित इस संस्थान के खिलाफ मंगलवार को कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। वीडियो में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रोबोटिक कुत्ते को अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित उत्पाद के रूप में प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसे भी पढ़ें: AI Summit India 2026 | एआई समिट एक्सपो में विवाद! 'रोबोटिक डॉग' को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय का स्टॉल खाली कराया गयारोबोट की पहचान यूनिट्री गो2 के रूप में हुई, जो चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित एक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मॉडल है। यह उपकरण भारत में ऑनलाइन 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की कीमत पर बेचा जाता है। शिखर सम्मेलन में, रोबोट को "ओरियन" नाम से प्रदर्शित किया गया था। एक वायरल वीडियो में, एक महिला, जिसकी पहचान रिपोर्टों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में की गई है, ने मीडिया से बातचीत के दौरान मशीन की विशेषताओं का वर्णन किया और बताया कि इसे विश्वविद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। एक अलग वीडियो क्लिप में, विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने भी इसी तरह का दावा किया और एक रिपोर्टर को बताया कि रोबोट का निर्माण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया गया था।सोशल मीडिया यूजर्स ने बाद में मशीन की पहचान आयातित यूनिट्री गो2 के रूप में की और विश्वविद्यालय पर विदेशी तकनीक को स्वदेशी नवाचार के रूप में प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, गैलगोटिया विश्वविद्यालय की ओर से शिखर सम्मेलन में प्रस्तुति देने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि वह इस चूक की जिम्मेदारी लेती हैं। सिंह ने कहा कि उत्साह में आकर वह बात को ठीक से समझा नहीं पाईं।उन्होंने कहा कि रोबोट डॉग’ के बारे में हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमने इसे बनाया है। मैंने सभी को बताया है कि हमने इसे अपने छात्रों के समक्ष इसलिए पेश किया ताकि वे खुद कुछ बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हों। हमारा विश्वविद्यालय कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदान करके भविष्य के दिग्गज बनाने में योगदान देता है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेगा।’ सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदर्शनी क्षेत्र खाली करने के लिए कहे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि आज हम सभी यहां मौजूद हैं।‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Explained Story | विस्तार से सुधार तक, Brazilian President लूला डा सिल्वा की भारत यात्रा कैसे बदल सकती है BRICS का भविष्यकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एआई शिखर सम्मेलन को "अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा" (disorganised PR spectacle) करार दिया और आरोप लगाया कि वहां चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, एआई शिखर सम्मेलन एक अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा बन गया है - भारतीय डेटा बिक्री के लिए रखा गया है, चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले सियासी मैदान में उतरेगी BSP, मायवती ने खुद बताई इसकी वजह
    Next Article
    ड्रैगन की नकल पर विवाद! AI Summit 2026 में 'Chinese Robot' को अपना बताकर फंसी Galgotias University, स्टॉल खाली करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment