Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan पर दोहरी मार, Taliban ने पाक एयर बेस और सैन्य अड्डों पर किये हमले, Shia Community के हिंसक प्रदर्शन में अब तक 35 मरे

    3 hours from now

    1

    0

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तेज होते सैन्य टकराव ने क्षेत्रीय हालात को पहले ही विस्फोटक बना रखा था, लेकिन अब पाकिस्तान दोहरी चुनौती में घिरता दिखाई दे रहा है। एक ओर अफगान वायुसेना के ड्रोन हमलों ने रावलपिंडी, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा स्थित उसके महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर इस्लामाबाद की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है, तो दूसरी ओर देश के भीतर भड़के हिंसक प्रदर्शनों ने सरकार को गहरी संकट की स्थिति में डाल दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की तेहरान में हवाई हमलों में मौत की पुष्टि के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भड़क उठे, जिनमें अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं। इस प्रकार पाकिस्तान एक साथ बाहरी सैन्य दबाव और भीतरी जनाक्रोश की मार झेल रहा है।रविवार को कराची में 15, स्कार्दू में कम से कम 8 और राजधानी इस्लामाबाद में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से पाकिस्तान के शिया समुदाय द्वारा किए गए, जो देश की आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। 25 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में बहुसंख्यक सुन्नी मुस्लिम हैं, लेकिन शिया समुदाय भी देश भर में फैला हुआ है और उसका सामाजिक प्रभाव व्यापक है। ईरान के नेता की मौत से उपजे आक्रोश ने इस समुदाय को सड़कों पर ला दिया।इसे भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War | तालिबान का रावलपिंडी एयरबेस पर ड्रोन हमला, पाकिस्तान ने 415 अफ़गान लड़ाकों को मार गिराने का किया दावाइस्लामाबाद में हजारों लोग रेड जोन के पास इकट्ठा हुए, जहां संसद, सरकारी दफ्तर और विदेशी दूतावास स्थित हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका का साथ देने वालों को गद्दार बताते हुए नारे लगाए और इजराइल के खिलाफ बदले की मांग की। राजधानी के एक बड़े होटल के पास पांच से आठ हजार लोगों की भीड़ जुटी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। लोग खामेनेई की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विरोध जता रहे थे। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस और रबर की गोलियां चलानी पड़ीं।इन भीतरी अशांत हालात के बीच पाकिस्तान को अफगानिस्तान की ओर से मिल रही सैन्य चुनौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार ताजा हमलों का निशाना रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में 12वीं कोर मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र का ख्वाजई कैंप तथा अन्य अहम सैन्य अड्डे रहे। अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर जारी वक्तव्य में कहा कि ये सटीक और समन्वित हवाई अभियान हाल में पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगान हवाई क्षेत्र में की गई घुसपैठ के जवाब में चलाए गए। मंत्रालय के अनुसार बीती रात और आज सुबह पाकिस्तानी विमानों ने काबुल, बगराम तथा अन्य क्षेत्रों में बमबारी की थी, जिसके प्रत्युत्तर में यह कार्रवाई की गई।अफगान रक्षा मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि प्रारंभिक आकलन के आधार पर लक्षित ठिकानों को भारी क्षति पहुंची है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार का हवाई उल्लंघन या आक्रामक कदम उठाया गया तो उसका त्वरित, निर्णायक और समुचित जवाब दिया जाएगा। अफगान पक्ष ने एक आत्मघाती ड्रोन का वीडियो तथा पाकिस्तानी एयरबेस की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके जरिये वह अपनी सैन्य क्षमता का संदेश देना चाहता है।देखा जाये तो ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दोनों देशों के बीच स्थिति को खुला युद्ध जैसा बताया था। इस्लामाबाद का दावा है कि उसके हवाई हमलों में 270 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए और 400 से ज्यादा घायल हुए। वहीं अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उनकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान के भीतर महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया। दोनों देशों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल संभव नहीं है, जिससे जमीनी हालात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने स्थिति को सामान्य रखने के लिए प्रत्यक्ष वार्ता और मित्र देशों की मध्यस्थता सहित हर संभव प्रयास किया, परंतु तालिबान ने भारत का प्रतिनिधि बनकर काम किया। इस आरोप ने क्षेत्रीय राजनीति को और जटिल बना दिया है।विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान इस समय दो तरफा मुश्किलों में फंस गया है। एक तरफ अफगानिस्तान के साथ बढ़ता सैन्य टकराव उसकी सुरक्षा और सामरिक क्षमता की परीक्षा ले रहा है, तो दूसरी ओर देश के भीतर सांप्रदायिक संवेदनशीलता से जुड़े प्रदर्शनों ने आंतरिक स्थिरता को झकझोर दिया है। यदि हालात पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया तो यह संकट राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर और गहरा सकता है। इसके अलावा, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान की जनता भी पूर्ण युद्ध की आशंका से चिंतित है और शांति बहाली की उम्मीद कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump को भरे मंच से चुनौती देने वाला शख्स आज PM मोदी के साथ करने वाला है कौन सी बड़ी डील? खुलेगा भारत-कनाडा रिश्तों का नया चैप्टर
    Next Article
    कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश, विमान उड़ा रहा पायलट पैराशूट से कूदा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment