Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prabhasakshi NewsRoom: विदेश नीति पर घिरी केंद्र सरकार, सोनिया गांधी और राहुल ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल

    2 hours from now

    1

    0

    ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या और पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। दोनों ने कहा है कि यह समय चुप्पी का नहीं, बल्कि स्पष्ट और नैतिक रुख अपनाने का है। हम आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लिखे आलेख के माध्यम से और राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी सरकार की विदेश नीति पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।सोनिया गांधी के आलेख का जिक्र करें तो आपको बता दें कि उन्होंने लिखा है कि 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई की अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए लक्षित हमलों में हत्या कर दी गई। किसी संप्रभु राष्ट्र के वर्तमान प्रमुख की, वह भी चल रही कूटनीतिक वार्ताओं के बीच, इस प्रकार हत्या अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए गंभीर झटका है। सोनिया गांधी ने इसे “अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का खतरनाक क्षरण” बताया है। भारत की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि भारत सरकार ने न तो इस हत्या की स्पष्ट शब्दों में निंदा की और न ही ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन पर ठोस प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रारंभिक बयान में ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना तो की, लेकिन उससे पहले हुए हमलों पर सीधी टिप्पणी से परहेज़ किया। उनके अनुसार, “जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की लक्षित हत्या पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से स्पष्ट और सिद्धांत आधारित प्रतिक्रिया नहीं आती, तो यह हमारी विदेश नीति की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।”उन्होंने लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) के तहत किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनीतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध बल प्रयोग वर्जित है। ऐसे में बिना युद्ध की घोषणा और कूटनीतिक प्रक्रिया के दौरान की गई यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून की भावना के विपरीत मानी जा रही है। वहीं राहुल गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक पहले से ही नाजुक क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा, “करोड़ों लोग, जिनमें लगभग एक करोड़ भारतीय भी शामिल हैं, अनिश्चितता और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।”इसे भी पढ़ें: 'खामेनेई की हत्या पर चुप्पी भारत की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल', Sonia Gandhi का केंद्र पर तीखा हमलाराहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक हो सकती हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और गहरा करते हैं। उन्होंने अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमलों और ईरान द्वारा अन्य मध्य-पूर्वी देशों पर किए गए हमलों की निंदा की। उनका कहना था, “हिंसा से हिंसा ही जन्म लेती है। संवाद और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है।'' उन्होंने प्रधानमंत्री से सीधे सवाल किया कि “क्या वे एक राष्ट्राध्यक्ष की हत्या को विश्व व्यवस्था तय करने का तरीका मानते हैं? इस समय की चुप्पी भारत की वैश्विक साख को कमजोर करती है।”हम आपको यह भी बता दें कि सोनिया गांधी ने सवाल उठाया है कि घटना के महज़ 48 घंटे पहले प्रधानमंत्री इज़राइल दौरे से लौटे थे, जहाँ उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के प्रति समर्थन दोहराया। ऐसे समय में जब गाजा संघर्ष को लेकर वैश्विक चिंता बनी हुई है, भारत का यह रुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बहस का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसे मंचों पर भारत के साझेदार देश रूस और चीन ने अपेक्षाकृत संतुलित रुख अपनाया है। कांग्रेस का कहना है कि भारत को भी अपनी ऐतिहासिक गुटनिरपेक्ष परंपरा और रणनीतिक स्वायत्तता को बनाए रखना चाहिए।सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत और ईरान के बीच संबंध केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि सभ्यतागत भी रहे हैं। 1994 में जब इस्लामिक सहयोग संगठन के कुछ सदस्य कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने का प्रयास कर रहे थे, तब तेहरान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वर्ष 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तेहरान यात्रा के दौरान भारत-ईरान संबंधों की गहराई को रेखांकित किया था। कांग्रेस का कहना है कि उस ऐतिहासिक दृष्टिकोण को वर्तमान सरकार भूलती दिख रही है।कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं। ऐसे में पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता भारत के लिए केवल कूटनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानवीय और रणनीतिक चिंता का विषय भी है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति संविधान के अनुच्छेद 51 में निहित शांतिपूर्ण विवाद समाधान, संप्रभु समानता और अहस्तक्षेप के सिद्धांतों पर आधारित है। “भारत को नैतिक स्पष्टता के साथ अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा के पक्ष में बोलना चाहिए।" वहीं राहुल गांधी ने भी दोहराया कि भारत को सिद्धांतों पर अडिग रहना होगा। “यदि हम आज संप्रभुता की रक्षा के पक्ष में स्पष्ट आवाज नहीं उठाते, तो कल ग्लोबल साउथ के देशों को हम पर भरोसा क्यों होगा?” साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे पर खुली बहस हो। पार्टी ने कहा है कि विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की लक्षित हत्या, अंतरराष्ट्रीय मानकों का क्षरण और पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता भारत के राष्ट्रीय हितों से सीधे जुड़े प्रश्न हैं। बहरहाल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि भारत को “वसुधैव कुटुम्बकम्” की अपनी परंपरा के अनुरूप न्याय, संयम और संवाद के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। उनके अनुसार, यह केवल नैतिक दायित्व नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक साख और रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए भी अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MK Stalin की ₹2000 वाली स्कीम पर TTV दिनाकरन का तंज, कहा- यह 'Election Stunt' है
    Next Article
    Prajwal Revanna Case में नया मोड़, कांग्रेस MLA का आरोप- Kumaraswamy ने भतीजे को जेल भिजवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment