Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में 26वें दौर के बाद 15,864 मतों से आगे

    11 hours ago

    1

    0

    पटना, तीन अगस्त बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को मतगणना के 26वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 31वें में से 26वें दौर की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को 53,566 मत मिले हैं और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 15,864 मतों के अंतर से आगे हैं। नीरज कुमार को अब तक 37,702 मत प्राप्त हुए हैं।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 11,933 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और वह प्रशांत कुमार से 41,633 मत से पीछे हैं। प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार के मतों का अंतर बढ़ाने के बाद से प्रदेश भाजपा कार्यालय में जहां लड्डू बन रहा था, वहां धीरे धीरे सन्नाटा पसरने लगा है। प्रशांत की तरफ बढ़ते रुझान को देखकर भाजपा नेता एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है, पार्टी आने वाले दिनों में इसकी समीक्षा करेगी।बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cauvery विवाद: तमिलनाडु ने पानी के लिए Supreme Court का रुख किया
    Next Article
    Punjab विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment