Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pulimurugan फेम Cinematographer Shaji Kumar का 57 वर्ष की उम्र में निधन

    2 hours ago

    1

    0

    मोहनलाल अभिनीत सुपरहिट फिल्मों ‘पुलिमुरुगन’, ‘नारन’ और ‘थुडारुम’ के लिए पहचाने जाने वाले मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कुमार अभिनेता दिलीप की आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा में थे, जहां शनिवार रात होटल के कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई।उन्होंने फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और वह सामान्य रूप से बातचीत भी कर पा रहे थे, लेकिन रविवार रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।उनके आकस्मिक निधन से मलयालम फिल्म उद्योग के लोग स्तब्ध और दुखी हैं। ‘फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल’ (एफईएफकेए) के निदेशक संघ ने कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिग्गज सिनेमैटोग्राफर विपिन मोहन के शिष्य रहे कुमार कई सफल मलयालम फिल्मों के छायांकन के लिए जाने जाते हैं।डिजिटल कैमरों के आने से पहले पारंपरिक फिल्म कैमरों से अपना करियर शुरू करने वाले कुमार प्रकाश व्यवस्था, रंग संयोजन और दृश्यों की ‘फ्रेमिंग’ में अपनी दक्षता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बदलती प्रौद्योगिकी और दृश्यों के जरिये कहानी कहने की नयी शैलियों के साथ तालमेल बिठाते हुए डिजिटल फिल्म निर्माण में भी सफलतापूर्वक काम किया। कुमार ने जोशी, शाजी कैलास, वी. एम. विनु, एम. पद्मकुमार और वैशाख समेत कई प्रमुख निर्देशकों के साथ काम किया।उन्होंने तरुण मूर्ति जैसे युवा फिल्मकारों के साथ भी काम किया। हाल में जिन फिल्मों के लिए उन्होंने सिनेमैटोग्राफी की, उनमें तरुण मूर्ति के निर्देशन में बनी मोहनलाल अभिनीत ‘अतिमनोहरम’ और सुरेश गोपी की ‘ओट्टाकोम्बन’ शामिल हैं। मूलरूप से तिरुवनंतपुरम निवासी कुमार पिछले कई वर्षों से पेरुम्बवूर में रह रहे थे।उनके परिवार में पत्नी स्मिता और दो बेटे आर्यन एवं सूर्यान हैं। कुमार ने ‘नारन’, ‘पुलिमुरुगन’, ‘रामलीला’, ‘ओडियन’, ‘मधुरा राजा’, ‘इट्टीमानी: मेड इन चाइना’, ‘नाइट ड्राइव’, ‘पथोनपथम नूट्टांडु’, ‘बांद्रा’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन कोच्चि’ और ‘थुडारुम’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sharad Pawar से मिलकर Rohit Pawar बोले, NCP में विलय की कोई बात नहीं हुई
    Next Article
    Priyanka Gandhi संभालेंगी UP में Congress का चुनावी प्रचार, SP गठबंधन पर भी रखेंगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment