Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab CM के OSD राजबीर घुमन पर CBI का केस, 8 ठिकानों पर तलाशी

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली/चंडीगढ़, छह अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्च न्यायालय के आदेश पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुमन और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया और आठ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घुमन और और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर आर्थिक लाभ के बदले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती को प्रभावित करने का आरोप है।सीबीआई ने घुमन और अन्य आरोपियों से जुड़े आठ ठिकानों पर छापेमारी भी की। सीबीआई ने यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद की, जिसमें संघीय एजेंसी को यह कहते हुए मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से साझा की गई सामग्री से प्रथम दृष्टया आरोपियों के भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का संकेत मिलता है। मान ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।उन्होंने कहा, “सीबीआई ने मेरे कैंप कार्यालय पर छापा मारा... अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके। लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है।” मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले की गई यह कार्रवाई ‘‘राज्य में पैर जमाने की भाजपा की बेताबी को उजागर करती है।’’ इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने नैतिक आधार पर मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सीबीआई की कार्रवाई किसी राजनीतिक दल के कहने पर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई अपना काम कर रही है।उन्होंने सवाल किया, “आम आदमी पार्टी की सरकार क्यों घबरा रही है?” कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष परगट सिंह ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नाव डूबने वाली है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि सीबीआई की छापेमारी से सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई है। बादल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सत्ता की दीवारें अब ढहने लगी हैं।सच्चाई को हमेशा दबाकर नहीं रखा जा सकता और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की खुलेआम बेईमानी और भ्रष्टाचार अब पंजाब की जनता के सामने उजागर हो गया है। छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई भाजपा के उन हथकंडों को दिखाती है, जिन्हें वह चुनावी राज्यों में अपनाती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्ता पर कब्ज़ा करने के इरादे से चुनावी राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश
    Next Article
    CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment