Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Police Reshuffle: चुनाव से पहले 25 IPS और 6 PPS अफसरों का तबादला

    15 minutes from now

    1

    0

    पंजाब सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 25 और छह पीपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इसके तहत अमृतसर, लुधियाना और अन्य जिलों में पुलिस के अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को लुधियाना का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।उन्होंने स्वपन शर्मा की जगह ली है, जिन्हें रोपड़ रेंज का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) का प्रभार दिया गया है। इसके अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है और उन्होंने सतिंदर सिंह की जगह ली है। वहीं हरमनबीर सिंह को डीआईजी (सीमा रेंज) बनाया गया है।बयान के अनुसार जगदाले नीलांबरी विजय को पुलिस महानिरीक्षक (जालंधर रेंज) बनाया गया है। उन्होंने नवीन सिंगला की जगह ली है, जिन्हें डीआईजी (जालंधर रेंज) का प्रभार दिया गया है। बयान के अनुसार कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त जबकि हरजीत सिंह को डीआईजी (बठिंडा रेंज) नियुक्त किया गया है।नानक सिंह को डीआईजी (तकनीकी सेवाएं) और गुरमीत सिंह चौहान को डीआईजी (प्रोविजनिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्नेहदीप शर्मा को डीआईजी (फिरोजपुर रेंज) जबकि अमनीत कोंडल को डीआईजी (पटियाला रेंज) नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र लांबा को संगरूर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है।उन्होंने रवजोत ग्रेवाल की जगह ली है, जिन्हें एसएएस नगर स्थित सतर्कता ब्यूरो का एसएसपी नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार चरनजीत सिंह को एसएसपी (लुधियाना ग्रामीण) और अंकुर गुप्ता को एसएसपी (फरीदकोट) नियुक्त किया गया है। अश्वनी गोत्याल को एसएसपी (फिरोजपुर) जबकि वत्सला गुप्ता को एसएसपी (एसबीएस नगर) बनाया गया है।प्रज्ञा जैन को एसएसपी (अमृतसर ग्रामीण) और तुषार गुप्ता को एसएसपी (गुरदासपुर) नियुक्त किया गया है। अजय गांधी को एसएसपी (तरनतारन) और मनिंदर सिंह को एसएसपी (रूपनगर) बनाया गया है। पीपीएस अधिकारी भूपिंदर सिंह को एसएसपी (मलेरकोटला) और हरकमलप्रीत सिंह को एसएसपी (जालंधर ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chennai के रॉयपेट्टा में स्टोर से 10 लाख रुपये का सामान चुराने वाले चार आरोपी पकड़े गए
    Next Article
    Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment